Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नौकरी की ऐसी की तैसी, 2 मिनट में सही कर दूंगा, UP में बजरंग दल और इंस्पेक्टर आमने-सामने, देखें वीडियो…
    Featured

    नौकरी की ऐसी की तैसी, 2 मिनट में सही कर दूंगा, UP में बजरंग दल और इंस्पेक्टर आमने-सामने, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67858611617563463247517fc0a67684d9a37075238b70afbf6bc96fdc9cb2a52e44e61b9785229dff905b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महराजगंज/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को धमकाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, ‘मैं ​​ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं।

    दिमाग खराब हो गया है तुम लोगों का… 2 मिनट लगेगा सही करने में।’ यह पूरा विवाद श्रीमद् भागवत कथा के लिए चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता शिकायत लेकर कोठीभार थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

    यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता कोठीभार थाना क्षेत्र के बिसोखोर गांव में चंदा इकट्ठा कर रहे थे। उनका आरोप है कि गांव की हरिजन बस्ती में कुछ लोगों ने न केवल चंदा देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया और हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। कार्यकर्ताओं का दावा है कि ये लोग धर्मांतरण कर ईसाई बन चुके हैं और पुलिस से शिकायत के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें थाने पर प्रदर्शन करना पड़ा।

    देखें वीडियो..

    https://x.com/Vikas0207/status/1960676638234120259?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1960676638234120259%7Ctwgr%5E0c58a40a5d16f0438b71bcf19beca8dc6cb20683%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    थाने में हंगामा और मोबाइल छीनने का आरोप

    पुलिस की निष्क्रियता से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोठीभार थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने थानेदार धर्मेंद्र सिंह पर निरंकुश होने और पक्षपात करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनके एक कार्यकर्ता का मोबाइल एसएचओ ने जबरन छीन लिया, जिसमें कथित मारपीट और दुर्व्यवहार से जुड़े सारे सबूत थे। उनका आरोप है कि मोबाइल से सारा डेटा डिलीट कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, ‘थानेदार धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं।’ इसी शोर-शराबे और हंगामे के बीच इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह अपना आपा खो बैठे और कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी देने लगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

    धर्मांतरण का एंगल और पुलिस की सफाई

    इस पूरे विवाद के केंद्र में धर्मांतरण के आरोप हैं। बिसोखोर गांव के प्रधान विनोद कुमार ने भी बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसका विरोध करने पर हिंसक हो जाते हैं। हिंदूवादी कार्यकर्ता विवेक श्रीवास्तव ने दावा किया कि गांव में चार-पांच लोग पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह के अनुसार, चंदे के विवाद की शिकायत के बाद दूसरे पक्ष के 2 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा धमकाए जाने के मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा पुलिस का सख़्त एक्शन-बदमाशों पर गिरी गाज
    यह भी पढ़ें: पैसों के लिए 8 वर्षीय चचेरे भाई का ही अपहरण, फिरौती मांगने से पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्थे
    यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी हो गया तो ना हो परेशान, Sanchaar Sathi पोर्टल से आपको मिलेगी बड़ी मदद
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    Korba: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026733 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026659 Views
    Don't Miss

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर…

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.