Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाथी के हमले से पति की हुई मौत, मुआवजा लेने ऑफिस पहुंच गईं 6 पत्नियां, वन विभाग हैरान किसे दें पैसा
    Featured

    हाथी के हमले से पति की हुई मौत, मुआवजा लेने ऑफिस पहुंच गईं 6 पत्नियां, वन विभाग हैरान किसे दें पैसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n677476758175562722489048d913015920584327b60ba908cd8f5fa1f013e38de532f566df2a24aee00dde
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जशपुर/स्वराज टुडे : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। इस अजब गजब मामला के बाद वन विभाग भी हैरान है कि आखिर असली हकदार है कौन और मुआवजे की राशि किसे दी जाए। मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बालाझर चिमटा पानी गांव का है।

    यहां कुछ दिनों पहले एक ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत हो गई थी। मृतक सालिक राम टोप्पो के परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा मिलना है। इस मुआवजे को लेने के लिए सालिक राम टोप्पो की 6 पत्नियां और उसके बच्चे वन विभाग के ऑफिस पहुंचे तो सभी हैरान होगए।

    अब मुआवजे को लेकर बड़ा ही अजीब विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग के ऑफिस पहुंची सभी महिलाएं खुद को सालिक राम टोप्पो की पत्नी बता रही हैं। वन विभाग अब हैरान है कि असली पत्नी कौन है और मुआवजा किसे मिलना चाहिए।

    गांव वालों ने बताई कहानी

    सालिक राम टोप्पो की मौत के बाद 6 पत्नियां सामने आने से गांव में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने अलग ही कहानी बताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सालिक राम ने अलग-अलग समय में सभी छह महिलाओं से शादी की थी। वह हर महिला के साथ करीब 2 से 3 साल तक रहा इस दौरान उसके बच्चे भी हुए। हाथी के हमले से पहले सालिक चिमटा पानी गांव में अपनी एक पत्नी और उसके बेटे भागवत टोप्पो के साथ रह रहता था।

    हालांकि अब मृतक की सभी पत्नियां वन विभाग ऑफिस पहुंचकर शासन से मुआवजे की मांग कर रही हैं। वन विभाग के ऑफिस पहुंची सभी महिलाओं ने दावा किया है कि जल्द से जल्द इस बात का प्रमाण दे सकती हैं कि वह मृतक सालिक राम टोप्पो की पत्नी हैं।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ़ दो चरणों में क्यों हो रहा मतदान और जानिए अब तक क्या रहे विवाद ? क्या ममता बनर्जी चौथी बार बनाएंगी सरकार ?

    क्या कहा अधिकारियों ने

    इस मामले को लेकर वन परिक्षेत्राधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि हाथी के हमले में मृतक परिवार को जनहानि का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। मृतक सालिक राम टोप्पो का मुआवजा लेने के लिए 6 पत्नियां अपने बच्चों और दामाद के साथ पहुंची हैं। सभी मुआवजे की राशि मांग रही हैं। हालांकि पंचायत सरपंच की सहमति के आधार पर और जांच के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी महिलाएं जल्दी से जल्दी अपने पक्ष में मृतक की पत्नी होने का प्रमाण पत्र लाने की बात कर रही हैं। आवश्यक दस्तावेज लाने में जो भी महिला सफल होगी, उसी के पक्ष में मुआवजा राशि के लिए प्रकरण बनाया जाएगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026

    Khargone: नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले, फरमान पर लगा POCSO एक्ट, एफआईआर दर्ज

    April 11, 2026

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026733 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026661 Views
    Don't Miss

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आपके आसपास लगे CCTV कैमरे सिर्फ सुरक्षा के लिए हों, तो…

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026

    Khargone: नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले, फरमान पर लगा POCSO एक्ट, एफआईआर दर्ज

    April 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.