राशिफल 5 अगस्त 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आपका दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल: आज शुक्रवार है और आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 31 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। वही आज दुर्गाष्टमी व्रत है।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका अच्छा स्वास्थ्य..बदलते मौसम में बिमारियों से लड़ने में मदद करेगा। आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope)
आज आपका दिन जीवन में नई उमंग लायेगा। बेकरी का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। अपनों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। यूट्यूब पर आपकी वीडियो को लोग ज्यादा पसंद करेंगे। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फण्ड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। परिवार में शांति का माहोल बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। बायोकैमिकल इंजिनीअरिंग कर रहे छात्र अपने सीनियर्स की मदद से प्रैक्टिकल पूरा करेंगे। ऑयली खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होने की सम्भावना है, अच्छा खाना खाएं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज दोस्त की सलाह से बिसनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कन्फेक्शनरी के कारोबारी अपने बिसनेस को बढ़ाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में आज आप धन इंवेस्ट कर सकते हैं , आपको लाभ मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्चों से बचें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश होंगे। विद्यार्थी अपने करियर का चुनाव करने में सफल रहेंगे। लवमेट्स आज शॉपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज योग व मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने में सफल होंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से आपको भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज आप स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी शांत जगह जा सकते हैं। दूसरों की हर संभव मदद करने में आप सक्षम होंगे। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी ,आप सत्संग सुन सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। आज माताजी खाने में नई डिश बनायेंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मार्केट से सामान खरीदते समय अपनी पर्स का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आप नए बिसनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे आपके सहयोगी आपका सहयोग करेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपके वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे। आज आप पेपर क्राफ्ट का काम कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बिसनेस में आज एक्सपर्ट की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। मूर्ति कला के कारोबारी आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी। आपका जीवनसाथी किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें। प्रशासनिक सेवाओ में कार्यरत अफसर आज अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। टाइफाइड की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर आपके कलीग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे ,काम सफल होगा। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मार्केट में कुछ सामान खरीद सकते हैं। विज्ञान जगत से जुड़े लोग आज सम्मान प्राप्त करेंगे। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आप ऊर्जा से भरा रहने वाले है। ऑफिस के जरुरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के दोस्त घर आ सकते हैं। आज आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियाँ आयेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। फालतू के कामों में अपना समय न गवाएं।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -