राशिफल 27 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आज का राशिफल : 27 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ,वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आज दरअसल चंद्रमा का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र से कुंभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा से गुरु छठे भाव में और दसवें भाव में शुक्र विराजमान होकर वसुमान योग बनाएंगे। साथ ही आज मंगल के साथ शुक्र और सूर्य की युति होने से त्रिग्रह योग भी बन रहा है। तो आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि से आज चंद्रमा का गोचर ग्यारहवें घर में होगा जहां ग्रहण योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कारोबार में संयम और सतर्कता से काम करना होगा। आर्थिक लेन देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज आपको दिन के पहले भाग में लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन इनकी सेहत की वजह से परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ रोचक और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। कोई उलझा मामला भी आज सुलझ सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है। आपको आज कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पिता से लाभ और सहयोग प्राप्ति का योग बना हुआ है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। दोस्तो से भी आपको सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। दिन के दूसरे भाग मे भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी योजना और कार्यकुशलता से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा मिलेगा। मिथुन राशि के छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन बच्चों की ओर से मन कुछ बेचैन हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur news: हाईकोर्ट ने 'समान काम समान वेतन' मामले में नगरसैनिकों के पक्ष में सुनाया फैसला, अन्याय करने वालों को मिला न्याय का करारा जवाब, नगरसैनिकों में हर्ष की लहर

कर्क राशि

कर्क राशि जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में राहु और चंद्रमा की युति होने से आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। आज अपने खर्च पर आपको कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ मे आज आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। साथ ही आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। सामाजिक और राजनीतिक काम में आपकी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन अनुकूल बीतेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको आज सतर्क रहना होगा। नौकरी में आपके सहकर्मी और सहयोगी कुछ ऐसे कर सकते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और सर्दी जुकाम की भी समस्या हो सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। आज आज आपको किसी मांगलिक काम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको बचना होगा।

यह भी पढ़ें :  28.621 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर-प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, राजधानी पुलिस ने की कार्रवाई

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई मामला चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह सफल होगा। परिवार के साथ आज आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पड़ोसी या मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी में काम की अधिकता की वजह से परेशानी हो सकती है और मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी तो आज वह समाप्त हो सकती है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा। गिफ्ट आइटम और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों को आज लाभ मिल सकता है। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। कोई लाभदायक डील मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सावधान और सतर्क रहना होगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कामों से आगे बढ़कर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धनु राशि के कारोबारियों को आज कारोबार मे लाभ मिलेगा, अगर आप कारोबार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल जाएगी। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया हुआ कोई काम आज आपको लाभ और प्रसन्नता दे सकता है। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको कोई लाभदायक डील मिलने का योग बना है।

यह भी पढ़ें :  मोबाइल फोन के चलते बर्बाद हो गया ईरान ! खामेनेई का बॉडीगार्ड ही निकला CIA का जासूस, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

मकर राशि

मकर राशि से आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके लिए लाभदायक रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम आज बनते बनते अटक सकता है। लव लाइफ में आज आपको संयम से काम लेना होगा। आपका प्रेमी आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है या आपके बीच कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज अचानक खर्च का योग बनेगा। सेहत का भी ध्यान रखे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन नरम गरम रह सकता है। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है ऐसे में आज आपको संयम से कम लेना होगा और फैसला सोच समझकर लेना होगा। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा, खान-पान और आहार विहार में आज लापरवाही न करें। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। शेयर में निवेश करने जा रहे हैं तो आज सतर्कता का ध्यान रखें। छोटी अवधि के निवेश से बचना बेहतर होगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन लाभ के साथ आज खर्च का भी योग बना हुआ है। वाणी और व्यवहार कुशलता से आप आज किसी उलझे हुए काम को भी सुलझा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। यात्रा का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत में नरमी की वजह से चिंता होगी। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। संतान की प्रगति से मन आपका आज प्रसन्न होगा। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -