हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहादत को समर्पित, कोरबा जिले में अंतर विद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता 26 नवंबर को, राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा नगद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी दिवस के अवसर पर हिंद का चादर, श्री गुरुतेग बहादुर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं (हिन्दी एवं अग्रेजी माध्यम) तक के छात्र छात्राएँ हिस्सा ले सकते है।

IMG 20251117 WA0031

इच्छुक छात्र छात्राओ को इस संबंध में सूचना देने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किया गया है कि वे दिनांक 26.11.2025 दिन बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को निबंध की मूल प्रति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आवेदन के साथ प्रतियोगिता से संबंधित नियम निर्देश की छायाप्रति संलग्न किया गया है।

IMG 20251117 WA0017 IMG 20251117 WA0016

अन्य किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं एवं प्राचार्य गण यहां संपर्क कर सकते हैं ।

● मनप्रीत कौर राजपाल, प्राचार्य, गुरूनानक पब्लिक हाई स्कूल इतवारी बाजार कोरबा 9300225999

● श्री रविन्द्र सिंह, सचिव, गुरूनानक पब्लिक हाई स्कूल इतवारी बाजार कोरबा 9827107666 |

IMG 20251117 WA0014

गगुरुनानक पब्लिक हाई स्कूल इतवारी बाजार कोरबा के सचिव रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के प्रेरणादायक जीवन, उनके अद्वितीय त्याग, बलिदान और मानवता के उच्च आदर्शों से अवगत कराना है। “हिंद की चादर” के नाम से विख्यात गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नवें गुरु थे, जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर विश्व इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें :  Korba news: कछुए की चाल से हो रहे धान उठाव और बदलते मौसम ने मंडी प्रभारियों की बढ़ाई चिंता, जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान ?

कश्मीरी पंडितों की रक्षा हेतु उन्होंने मुगल अत्याचारों के विरुद्ध डटकर खड़े होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक में अपना शीश अर्पित कर अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके तीन प्रमुख शिष्य,भाई मति दास,भाई सती दास और भाई दयाला जी—ने भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए भीषण यातनाएँ सहकर वीरगति प्राप्त की।

● प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जा रही है,जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

● निबंध का विषय “हिंद की चादर:श्री गुरु तेग बहादुर” निर्धारित किया गया है, जिसके लिए प्रतिभागियों को 350 से 500 शब्दों में निबंध लिखना अनिवार्य होगा।

● राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जिला स्तर पर आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं—
प्रथम पुरस्कार : 5100 रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 3100 रुपये
तृतीय पुरस्कार : 2100 रुपये
साथ ही सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि विजेताओं को मेडल भी प्रदान किए जाएँगे।

● प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शहादत पर आधारित प्रेरणादायी पुस्तक निःशुल्क प्रदान की जा रही है, ताकि वे उनके जीवन मूल्यों को समझकर निबंध लेखन में सहभागिता कर सकें।

IMG 20251117 WA0015

● छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान संपूर्ण मानवता के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा,“गुरु जी ने अपने अद्वितीय बलिदान से यह संदेश दिया कि सत्य,धर्म और न्याय की रक्षा हेतु जीवन न्योछावर कर देना भी गौरव की बात है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”
IMG 20251117 WA0032

यह भी पढ़ें :  आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

सम्पूर्ण आयोजन नई पीढ़ी में धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की भेंट चढ़े मासूम, झाड़-फूँक और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गांव में फैली दहशत

यह भी पढ़ें: पॉश कॉलोनी में रेबिज संक्रमित उग्र आवारा मवेशी ने फैलाया आतंक, हमले से कई वाहन चालक घायल, कड़ी मशक्कत के बाद गौ सेवकों ने किया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालयों में 14 हजार 967 पदों पर आई बंपर भर्ती, नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन, अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -