Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच
    Featured

    सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250827 WA0661
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे:  देश के सामाजिक सुरक्षा ढाँचे को और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए SPREE 2025 योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees) की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को श्रमिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा, “हमारी सरकार सभी श्रमिकों के लिए उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”
    इस योजना का उद्देश्य लाखों असंगठित, अस्थायी और ठेका श्रमिकों को ईएसआई दायरे में लाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, मातृत्व सहायता, आर्थिक सुरक्षा और अन्य सामाजिक लाभों का लाभ मिल सके। नियोक्ताओं के लिए भी कई राहतें दी गई हैं—पिछले बकाया अंशदान पर कोई पेनल्टी या मांग नहीं होगी, पुराने मामलों में निरीक्षण नहीं होगा और पंजीकरण उसी तारीख़ से मान्य होगा जो नियोक्ता घोषित करेगा।
    अभियान का विशेष जोर छत्तीसगढ़ पर है, जहाँ ईएसआईसी (ESIC) अपने क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों—रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग—के माध्यम से जागरूकता अभियान, हेल्प डेस्क और संगोष्ठियों का आयोजन कर रहा है। 10 या अधिक कर्मचारियों वाले वे नियोक्ता, जो अब तक ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हुए हैं या जिन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को शामिल नहीं किया है, वे ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
    रायपुर स्थित ईएसआईसी के उपनिदेशक श्री रत्नेश राजन्य ने कहा, “SPREE 2025 नियोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक रूप से अनुपालन करने और अपने श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा, मातृत्व सहायता और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ दिलाने का सुनहरा अवसर है। हमारा प्रयास इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सभी हितधारकों के लिए लाभकारी बनाना है।”
    इसके साथ ही, सरकार ने अमनेस्टी स्कीम 2025 को भी मंजूरी दी है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत नियोक्ताओं को ईएसआई अधिनियम से संबंधित विवादों और लंबित मुकदमों का निपटारा करने का एकमुश्त अवसर मिलेगा।
    ईएसआईसी ने प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र की इकाइयों और व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाएँ।
    पंजीकरण के लिए नियोक्ता www.esic.gov.in पर जा सकते हैं या टोल-फ़्री हेल्पलाइन 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने किया चाकू से हमला, दूसरे मामले में चाकू लेकर घूमते हुए विधि से संघर्षरत 2 बालकों पर वैधानिक कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का अनोखा ‘गार्बेज कैफे’, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले मिलता है भरपेट खाना

    यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी हो गया तो ना हो परेशान, Sanchaar Sathi पोर्टल से आपको मिलेगी बड़ी मदद

    यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवालों ने दामाद की पीट-पीटकर कर दी हत्या, शादी के बाद पति के साथ पहली बार मायके आयी थी लड़की, 12 के खिलाफ FIR दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    Korba: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026733 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026659 Views
    Don't Miss

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर…

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026

    घरघोड़ा में कानून को ठेंगा मंत्री की सख्ती कागजों पर धरातल पर रसूखदारों की गिद्ध दृष्टि और उड़ती राख

    April 10, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.