सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन, क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग जिला स्तरीय समिति कोरबा के अध्यक्ष श्री विनय सिंह, जनपद सदस्य सुहागपुर श्रीमती अनसुईया राठौर, सांसद प्रतिनिधि श्री सहसराम कौशिक, उपसरपंच सुहागपुर श्री विजय कुमार जांगड़े तथा गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला के अध्यक्ष श्री मारुति पटेल शामिल हुए। इसके अतिरिक्त श्री कमल वैष्णव, श्री शिव कुमार, श्री उत्तम यादव, श्री आयुष सक्सेना तथा श्री जगदीश कंवर (सदस्य, गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

IMG 20260315 WA0067

उद्घाटन समारोह हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गौधाम सोहागपुर समिति स्वर्गीय वैद्य श्री नत्थुराम कौशिक चिचोली गौशाला, विकासखंड करतला द्वारा किया गया। इस आयोजन में गौशाला के अध्यक्ष श्री साखीराम कौशिक जी का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग करतला के समस्त स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विभाग के डॉक्टर श्री वीरेंद्र पाल कंवर सहित एवीएफओ श्री श्यामलाल बिंझवार, श्री रमेश कंवर, श्री राम सिंह कंवर, श्रीमती ललिता कंवर, श्री वैभव जायसवाल, श्री रघुवीर सिद्धार्थ तथा श्री छबिलाल साहू ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20260315 WA0069

समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने गौसंवर्धन और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौधाम सोहागपुर के संचालन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गौसेवा से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  Raipur: देश के अलग-अलग राज्यों से जब्त 20 लाख मूल्य के कुल 100 नग मोबाईल फोन उनके मालिकों को लौटाया गया, अपना मोबाइल पाकर खिल उठे आवेदकों के चेहरे

यह भी पढ़ें: Mumbai: केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 और नारी शक्ति सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

यह भी पढ़ें: Korba: तरुण हत्याकांड से देश भर के हिंदुओं में आक्रोश, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली मशाल यात्रा, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

यह भी पढ़ें: तरुण हत्याकांड: जिस घटना ने परिवार का सहारा छीना, उसे ही शातिरों ने बना लिया कमाई का जरिया, एक्शन में आई पुलिस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -