कोरबा में 21 फरवरी को निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) कोरबा, एम जे एम हॉस्पिटल एवं शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैयालाल जी गंगवाल की स्मृति में निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एम जे एम हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टीपी नगर कोरबा में आयोजित होगा।

शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ एवं आर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने तथा अपने पूर्व चिकित्सा परीक्षण संबंधी रिपोर्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है।

पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र:
डॉ. प्रिंस जैन – 9479118941
पारस जैन – 9329872807
गौतम जैन – 7999878155
श्रीपाल जैन – 7000487385
नरेश जैन – 9425540167
नितेश जैन – 9755142500
महावीर जैन – 9827103069
संतोष जैन – 9424144888

भारतीय जैन संगठना से योगेश जैन एवं पारस जैन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें :  भारत माला सड़क पर भीषण हादसा : युवा कांग्रेस नेता समेत दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -