Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”
    Featured

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read20 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260319 WA0072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 जवाली मंडल में संपन्न – कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कटघोरा विधानसभा अंतर्गत जवाली मंडल में परम् श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत “अंत्योदय से संतृप्ति अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    IMG 20260319 WA0068

    IMG 20260319 WA0069

    इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    IMG 20260319 WA0070

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है, जो योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को सशक्त बनाने का कार्य करता है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों की पहचान करें और उन्हें योजनाओं से जोड़कर “संतृप्ति अभियान” को सफल बनाएं।

    IMG 20260319 WA0067

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर, मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, विरेतु नामदेव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला राजवाड़े सहित भाजपा जवाली मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: Korba: जिले में डिजिटल पारदर्शिता की नई शुरुआत, निर्माण कोरबा पोर्टल शीघ्र होगा सार्वजनिक, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें:Health tips: लंबी आयु के लिए स्मोकर्स माह में एक बार पी लें ये ड्रिंक, एकदम साफ हो जाएगा फेफड़ा 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026

    राशिफल 16 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 16, 2026

    मंडल कारागृह में कार्यक्रम: कुसंग, सिनेमा, नशा और क्रोध मानव को अपराधी बनाता है- बीके भगवान भाई

    March 16, 2026

    उपभोक्ता आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पाँच प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत

    March 15, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026154 Views

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 202620 Views

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 202617 Views
    Don't Miss

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार…

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    deepaksahu1411@gmail.com

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Homepage
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.