Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ, आमजन दे सकेंगे सीधे पुलिस महानिरीक्षक को फीडबैक
    Featured

    बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ, आमजन दे सकेंगे सीधे पुलिस महानिरीक्षक को फीडबैक

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260206 WA0037
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● संभाग आयुक्त ,पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया अनुभव क्यू आर कोड लॉन्च

    ● रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक भी वर्चुअली हुए शामिल

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 5/2/27 का दिन, बिलासपुर रेंज की पुलिस के लिए एक नवाचार के शुभारंभ का साक्षी बना। बिलासपुर पुलिस लाइन के चेतना हाल में संभाग आयुक्त श्री अनिल जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं DIG तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की प्रत्यक्ष एवं रेंज के जिलों, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली,जी पी एम ,सारंगढ़ एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअली उपस्थिति के दौरान, “अनुभव” क्यू आर कोड का शुभारंभ किया गया।
    इस क्यू आर कोड को स्कैन करके आम जन थाने से, संबंधित अपना फीडबैक दे सकेंगे।

    IMG 20260206 WA0040

    IMG 20260206 WA0043

    इस अवसर पर आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने,जो इस ऐप के प्रणेता भी हैं, ने अपने उद्बबोधन में बताया, की अब समय आ गया है कि पुलिस तकनीकी रूप से सक्षम बने, और आम जन भी, सरल तकनीक के माध्यम से पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा कर सके। इसके लिए ये पहल अनुभव के माध्यम से प्रारम्भ की जा रही है। जिसमें थाने, और पुलिस के अन्य कार्यालयों में क्यू आर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें अपने मोबाइल से स्कैन करके कोई भी व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकता है।कोड को स्कैन करने पर एक सरल गूगल फॉर्म खुलता है, जिसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से, संबंधित व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकता है,जो सबमिट करने पर सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज हो जाएगा। फीडबैक देने वाला व्यक्ति चाहे तो अपनी पहचान और मोबाइल नंबर भी गोपनीय रख सकता है, इसे पूरी तरह से वैकल्पिक रखा गया है।

    यह भी पढ़ें :  अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    IMG 20260206 WA0038

    आईजी श्री गर्ग ने आगे बताया कि,आज से रेंज के सभी आठ जिलों में एक साथ इस ‘ अनुभव’ सिस्टम का आरम्भ किया जा रहा है,इसके लिए रेंज के सभी थानों में क्यू आर कोड की स्थापना कर दी गई है।इस अवसर पर जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा , ये पुलिस प्रशासन की ऐसी पहल है, जिससे आम जन, अपना अनुभव और समस्याएं बिना किसी वरिष्ठ कार्यालय के चक्कर काटे ,सीधे बता सकते हैं,और अपनी बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।।संभागायुक्त श्री अनिल जैन जी ने कहा, की नवाचार को अपनाना वर्तमान समय की मांग है, और हम अपने कार्य के लिए स्वयं पर्यवेक्षक नहीं हो सकते, हम जनता के सेवक हैं, इसलिए हमारे काम का पर्यवेक्षण भी आमजन के द्वारा ही किया जाना चाहिए।

    IMG 20260206 WA0037

    इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बबोधन में बताया, की बिलासपुर जिले के सभी थानों में ‘अनुभव के लिए क्यू आर कोड लगा दिए गए हैं, और अब आम जन, अपना फीडबैक इसे स्कैन करके सीधे दे सकते हैं।उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक की इस पहल को सार्थक बताते हुए कहा, की अब इससे थाने आने वाले फरियादियों को जो भी अनुभव थाने से मिलेगा, उससे प्राप्त फीडबैक के आधार पर जो भी व्यवस्था में सुधार किए जाने हैं वो किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने भी अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने इस ‘ अनुभव ‘ को एक सार्थक पहल बताते हुए, इससे पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा थाने में रियल टाइम में फरियादियों को आने वाली समस्याओं को जानकर, उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी, ऐसा अपने संबोधन में बताया। कार्यक्रम गरिमामय रहा, जिसके दौरान सभी अतिथियों के द्वारा ‘अनुभव ‘का विधिवत शुभारंभ क्यू आर कोड का रिबन खोलकर किया गया।इस दौरान इससे संबंधित एक वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिसमें ‘अनुभव ‘ के उपयोग और उपयोगिता के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकजन, समाज सेवी संस्थाओं के माननीय लोग, प्रिंट तथा सोशल मीडिया के प्रमुख प्रबुद्धगण की गरिमामय उपस्थिति रही।आज से ही यह व्यवस्था रेंज के सभी जिलों के सभी थानों में प्रारम्भ कर दी गई है। आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग ने आम जनो से अपील की है, की इसका सदुपयोग करें, और अपने सही,वास्तविक तथा महत्वपूर्ण फीडबैक को देकर, व्यवस्था में सुधार के सहभागी बने। यदि कुछ अच्छा हो तो उसे भी शेयर किया जाए, और जो कमी आपको महसूस हो, उसे भी निर्भय होकर बताएं। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा सभी अतिथियों को स्मरण चिन्ह प्रदान किए गए।इस गरिमामय कार्यक्रम के साथ आज से बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद के तहत ‘ अनुभव ‘ के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन कर फीडबैक लेने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक 15563 हस्ताक्षर के साथ कोरबा नगर ने गोल्डन बुक में दर्ज कराया नया कीर्तिमान, सिर्फ 20 मिनट में तोड़ा पिछला कीर्तिमान

    यह भी पढ़ें: घर के ड्रेनेज पाइप लाइन में घुसा विशालकाय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो घरवालों के उड़ गए होश, जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: दो सहेलियों ने मिलकर अपनी ही एक सहेली का कर दिया बेरहमी से कत्ल, जान लेने से पहले की रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, फरार होने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026742 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026618 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026511 Views
    Don't Miss

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत…

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.