Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने POK के लोगों से की है भारत मे शामिल होने की अपील, लेकिन क्या वहां के लोग भारत के समर्थन में है ?
    Featured

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने POK के लोगों से की है भारत मे शामिल होने की अपील, लेकिन क्या वहां के लोग भारत के समर्थन में है ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6665666421748762159305eee765152d12c839b7c1c3c4e75ff7267c9104e587aa99c02830f985f8a34c69
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: चीन और पाकिस्तान ने भारत के एक बहुत बड़े भूभाग पर कब्जा कर रखा है। कश्मीर और लद्दाख के आधे क्षेत्र पर पाकिस्तान का कब्जा है। इसमें से पाकिस्तान ने एक छोटा हिस्सा चाइना को गिफ्ट में भी दिया है।

    चाइना को गिफ्ट देने के बाद पाकिस्तान ने 2009 में बचे हुए पीओके के 2 टुकड़े कर दिए। एक का नाम गिलगित-बाल्टिस्तान, तो दूसरे का नाम आजाद कश्मीर रखा। इस दोनों ही क्षेत्र के लोग कितने भारत समर्थक है यह जानना भी जरूरी है।

    पाक के कब्जे में है जम्मू कश्मीर का 13 हजार 297 वर्ग किलोमीटर का इलाका

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पास अनुमानित 5,134 वर्ग मील यानी करीब 13 हजार 297 वर्ग किलोमीटर इलाका है। मुजफ्फराबाद इसकी राजधानी है और इसमें 10 जिले हैं, वहीं गिलगित बाल्टिस्तान में 28 हजार 174 वर्ग मील यानी करीब 72 हजार 970 वर्ग किलोमीटर इलाका है। गिलगित-बाल्टिस्तान में भी 10 जिले हैं। इसकी राजधानी गिलगित है। इन दोनों इलाकों की कुल आबादी 60 लाख के करीब बताई जाती है। मतलब यह कि गिलगित-बाल्टिस्तान, पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर का 85 प्रतिशत इलाका है। फिर मार्च 1963 में पाकिस्तान ने पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान वाले हिस्से में से एक इलाका चाइना को गिफ्ट कर दिया। ये करीब 1,900 वर्ग मील से कुछ ज्यादा था।

    राजनाथ सिंह ने की थी POK के निवासियों से ये अपील

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी PoK के निवासियों से अपील की है कि वे भारत में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें विदेशी मानता है, जबकि भारत उन्हें अपना मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में विकास के कारण PoK के लोग भारत में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    क्या सोचते हैं PojK के लोग

    1947 के पहले पीओके में हिंदू और शियाओं की आबादी थी, लेकिन सुन्नी पाकिस्तानी आतंकवादियों और सेना के अत्याचार के चलते हजारों की संख्या में मारे गए और जो बचे थे वे पलायन करके भारतीय जम्मू और कश्मीर में आ गए। अब वहां पर आतंकवादी कैंप, सेना की चौकियां और चीन के प्रोजेक्ट के बीच मूल कश्मीरी मुसलमान रहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स और बयानों से संकेत मिलता है कि PoK के कुछ निवासी भारत के साथ एकजुटता की इच्छा व्यक्त करते हैं लेकिन अधिकतर इस भावना का खुलेआम कहने से डरते भी है। इसलिए यहां पर भारत के प्रति मिश्रित भावनाएं मिलती है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PoK के निवासी पाकिस्तान के शासन से असंतुष्ट हैं और भारत के साथ मिलना चाहते हैं। वे राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा के रूप में हाशिए पर होने और स्वायत्तता की कमी से परेशान हैं। उनकी सांस्कृतिक, भाषाई और पारिवारिक समानताएं भारतीय कश्मीर से हैं, जो भारत के प्रति उनकी भावनाओं को मजबूत करती हैं।

    इसलिए पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के सभी लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं, ऐसा कहना पूरी तरह सही नहीं होगा। लेकिन कुछ हिस्सों में, खासकर हालिया वर्षों में, ऐसे संकेत जरूर मिले हैं कि वहां के कुछ लोग भारत में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि उनका जुड़वा पाकिस्तान से नहीं है और पाकिस्तानी लोग भी उनका बस अपने हित में उपयोग कर रहे हैं। वे हर मामले में पिछड़ गए हैं। उनके बच्चे भूख से मर रहे हैं। यहां पर 78 वर्षों में पाकिस्तान बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई है।

    यह भी पढ़ें :  मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म 'मेरा वाला अलग है', देखें ट्रेलर.....

    अप्रैल-मई 2024 में मुज़फ्फराबाद और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें लोग सरकार से आज़ादी और बेहतर जीवन की मांग कर रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स (जैसे कि Brighter Kashmir, ANI, आदि) बताती हैं कि कुछ स्थानीय नेताओं या नागरिकों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है।

    POK में विरोध प्रदर्शन:

    1. जनवरी 2024 में बिजली संकट के खिलाफ विरोध: PoK के निवासियों ने 18 से 20 घंटे की बिजली कटौती और अधिक बिजली बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। कई स्थानों पर लोगों ने बिजली बिलों का बहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    2. अप्रैल 2024 में बुनियादी ढांचे की कमी के खिलाफ प्रदर्शन: जमात ए इस्लामी के वकीलों ने मुजफ्फराबाद में लैंडस्लाइड्स और सड़क दुर्घटनाओं के कारण सुरंगों की आवश्यकता के लिए प्रदर्शन किया। निवासियों ने पाकिस्तान से PoK को जोड़ने वाली सड़कों के विस्तार की मांग की।

    3. मई 2024 में व्यापक विरोध प्रदर्शन: मुजफ्फराबाद, रावलकोट, मीरपुर और अन्य शहरों में महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में कुछ स्थानों पर पोस्टर भी देखे गए, जिनमें भारत में विलय की मांग की गई थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

    4. मई 2024 में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई समिति का विरोध: आमामी एक्शन कमिटी और ज्वाइंट एक्शन कमिटी ने पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को हटाकर PoK का झंडा फहराया और पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते 02 सटोरिया गिरफतार

    5. पीओके के भारतीय समर्थक: पीओके के सामाजिक कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने मीडिया से बात करके कहा कि जिस तरह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशों में अपने डेलिगेशन भेजे हैं हम भी यह तैयारी कर रहे हैं कि हम विदेश के लोगों को बताएं कि हम भारतीय हैं और भारत में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि हम भारत के ही हैं। हम पाकिस्तान से तंग आ चुके हैं। अभी थोड़ा सा और रुक जाइये, पाकिस्तान को और बिखरने दें। हम खुद ब खुद भारत में शामिल हो जाएंगे। भारत के लिए यही सही वक्त है कि वह हमारी मदद करें।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा…130 अश्लील वीडियो हुए वायरल, भाजपा में पसरा सन्नाटा तो विपक्ष ने साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाईल बनाकर विडीयो वायरल करने वाले 2 महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें: कौन है इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली? जिसे कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026

    ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

    April 12, 2026

    राशिफल 12 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 12, 2026

    INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

    April 12, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026811 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026738 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026662 Views
    Don't Miss

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान खरीदी अभियान में कोरबा जिले ने…

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026

    ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.