करतला ब्लॉक के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गोठान के पास सुबह तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया (लगभग 50 वर्ष), निवासी बांधपाली के रूप में की गई है।

IMG 20260218 WA0634 1

ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक पैर भी टूटा हुआ नजर आ रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या फिर किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सतीश प्रकाश सिंह

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

यह भी पढ़ें: ग्रहण और भद्रा के कारण बदली HOLI की तारीख, जानें कब होगा होलिका दहन और कब है रंगों की होली?

यह भी पढ़ें :  स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का आज 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज, मैदान में उतरेंगी अंचल की 16 टीमें

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -