पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी, ऑयल टैंकर में भरकर ले जा रहे थे गाय-बैल

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश
बिलासपुर/स्वराज टुडे: हिमाचल प्रदेश से पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी का मामला सामने आया है. यहां ऑयल टैंकर में गाय-बैल को भरकर चोरी-छिपे भेजा जाता था. पंजाब से सटे हिमाचल के बिलासपुर जिले से पुलिस ने ऑयल टैंकर से गो-तस्करी के मामले का खुलासा किया है.

इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में ऑयल टैंकर में गाय-बैल भरे नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के स्वारघाट में एक्साइज विभाग के साथ स्थानीय पुलिस की टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान यह टैंकर भी पहुंचा. गाड़ियों की जांच के दौरान ही वहां मौजूद कर्मियों को टैंकर से गाय-बैल की आवाज सुनाई पड़ी. जिसके बाद उन्होंने टैंकर की जांच शुरू की.

टैंकर की जांच होता देख तस्कर और चालक मौके से फरार हो गए. इसके बाद जब जवानों ने टैंकर की छत पर चढ़कर उसका ढक्कन हटाकर देखा तो टैंकर में कई मवेशी नजर आए.

n6740627331753512531576d2c2a5f8f92443f358f8749217b2e39aa48085b48711c1b512506e4177d81553

पंजाब की ओर से आ रहे टैंकर में एक बैल मृत मिला

टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, जबकि तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले हैं. टैंकर का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गए. जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरटीओ बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी बीच पंजाब की ओर से आ रहे इंडियन ऑयल टैंकर को रोका गया.

RTO बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को हुआ था शक

RTO बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को कुछ शक हुआ. उन्होंने स्वारघाट थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें गोवंश भरा हुआ था. इसी बीच चालक और एक अन्य व्यक्ति चकमा देकर फरार हो गए. जिंदा मिले गोवंश को स्वास्थ्य जांच करा कर गोशाला भेजा गया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें :  पुणे में 20 मार्च से लगेगा ‘गौ टेक 2026’ का महाकुंभ...महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर मूंदड़ा करेंगे शुभारंभ

टैंकर हरियाणा का, मालिक की हुई पहचान

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टैंकर हरियाणा का है. पुलिस ने उसके मालिक की पहचान कर ली है. उधर, स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है. स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा ने गो-तस्करी की इस मामले की पुष्टि की. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने यह भी कहा कि टैंकर से मिली गायों को स्थानीय गोशाला में रखा गया है.

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: ब्लड शुगर कम करने के लिए रामबाण है इंसुलिन प्लांट की पत्तियां, जानिए इसे खाने के तरीके और फायदे

यह भी पढ़ें: आर्मी के जवान ने पत्नी समेत की खुदकुशी, कैंसर पहाड़ी पर पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

यह भी पढ़ें: भारी बारिश के चलते गलियों और घरों में जल भराव, निकासी की नहीं है कोई व्यवस्था, जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -