मुंबई/स्वराज टुडे: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और संगीत प्रेमियों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ और अत्यधिक थकान की शिकायत के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की है।
संगीत जगत की अमर आवाज
आशा भोसले ने अपने आठ दशक से अधिक लंबे संगीत सफर में हिंदी सहित मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी। रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप, शास्त्रीय और कैबरे शैली के गीतों में उनकी अद्वितीय गायकी ने उन्हें विश्वभर में पहचान दिलाई।
उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कई पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों के दिलों में खास स्थान बनाया। अपने लंबे करियर में उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।
देशभर से दी जा रही श्रद्धांजलि
आशा भोसले के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने इसे भारतीय संगीत की अपूरणीय क्षति बताया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदूओं के घरों में की तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

Editor in Chief





