छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की पत्रकारिता जगत के लिए अत्यंत दुखद समाचार है। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय श्रवण साहू (64 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र तथा उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्व. साहू लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष लेखनी तथा सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार सुबह 10 बजे उनके पथर्रीपारा, गणेश चौक के पास स्थित निवास से निकलेगी। इसके पश्चात शहर के पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्व. श्रवण साहू के निधन पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

Editor in Chief




















