Featuredदेश

‘CISF की महिला अधिकारी ने किया यौन शोषण’, इंस्टाग्राम पर वीडियो बना युवक ने की खुदकुशी

Spread the love

मंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के मंगलुरु में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। उसे सोमवार सुबह मंगलुरु शहर स्थित राव एंड राव सर्कल के पास एक लॉज में लटका हुआ पाया गया।

इंस्टाग्राम वीडियो में बताई पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि चेन्नई में एक निजी कंपनी का कर्मचारी सिंह एक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथियों के साथ यहीं आया था। आत्महत्या करने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उसने महिला आधिकारी पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा है कि सिंह और महिला एक दूसरे को कैसे जानते थे, यह ज्ञात नहीं है। यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

भाई ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने बताया कि महिला सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत है। मृतक चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात सीआईएसएफ अधिकारी से हुई थी। आरोप है कि महिला अधिकारी ने इस बात को छिपाया कि वह शादीशुदा है और उसने सिंह से संबंध बनाए। आत्महत्या के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला अधिकारी को हिरासत में लेने के लिए जल्द ही एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुल्हन को स्टेज पर से खींचकर ले गई उसकी दोस्त, फिर बंद कमरे में की ऐसी हरकत, टूट गई शादी

यह भी पढ़ें :  पार्षद नरेंद्र देवांगन पहुंचे विभिन्न छठ घाट, दिया अर्घ्य, व्रतियों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ गिरफ्तार! पूछताछ में बड़ा कबूलनामा

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button