छत्तीसगढ़ी
रायगढ़/स्वराज टुडे: दिनांक 15/02/2026 को रायगढ़ कोसमनारा बाबा सत्यनारायण की पावन धरा पर संभाग स्तरीय(बिलासपुर )साहू समाज का मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय शामिल हुए l

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी, वित्त मंत्री माननीय ओ.पी.चौधरी जी एवं समाज के पूर्व सांसद,विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियां भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिला कोरबा,मुंगेली,रायगढ़, पेंड्रा, जांजगीर चांपा, सक्ति के जिला अध्यक्ष एवं निर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
जिला साहू संघ द्वारा संकल्न किया गया
जिला साहू संघ द्वारा संकल्न किया गया शादी योग्य युवक-युवतियो का पत्रिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियो के द्वार किया गया कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.तिलक राम साहू ,सत्य प्रकाश साहू श्रीमती साधना साहू संगठन सचिव डॉ.सुनील साहू संयुक्त सचिव श्री प्रदीप साहू कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गिरिजा साहू मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री पुहुप राम साहू पेंड्रा जिला अध्यक्ष श्री रमेश साहू जांजगीर जिला अध्यक्ष श्री बालेश्वर साहू (विधायक) सक्ति जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू जिला उपाध्यक्ष कोरबा श्री नरोत्तम साहू,श्रीमती देवकी साहू संगठन सचिव श्री गोरेलाल साहू एवं श्रीमती सविता साहू कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद साहू जिला सह सचिव श्री सी.पी.चौधरी भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का आयोजना रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री डिगरी लाल साहू एवं उनके टीम द्वारा किया गया था।मंच का संचालन श्री नेतराम साहू ने किया । कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय पुरूषों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें: पहले जैसी नहीं रही बोर्ड की परीक्षा, CBSE ने किए 5 बड़े बदलाव, यहां देखें
यह भी पढ़ें: महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजना दरोगा जी को पड़ा महंगा, शादी से सात दिन पहले हुए सस्पेंड

Editor in Chief






