छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना में पीड़िता के गले पर गंभीर चोट पहुंचाया गया है, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता के पिता के कथन के आधार पर हत्या के प्रयास में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विधिवत जांच प्रारंभ की गई।
प्रकरण में कुल 05 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिनमें से 03 नाबालिक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इनमें से ही एक नाबालिग द्वारा ही पीड़िता पर चाकू से हमला किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

Editor in Chief




