रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने बदला 107 ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी नई समयसारिणी, देखें लिस्ट

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने नए साल के अवसर पर यात्रियों के लिए ट्रेनों की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाले इस नए टाइम टेबल के कारण कुल 107 ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है।

इस परिवर्तन का सबसे अधिक असर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों का नया समय अवश्य देख लें।

इन ट्रेनों के समय में होगा परिवर्तन

  • 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन पर निर्धारित समय 02.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 02.45 बजे छूटेगी.
  • 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 10.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.05 बजे छूटेगी.
  • 15562 गोमतीनगर-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 15.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.20 बजे छूटेगी.
  • 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 22.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22.00 बजे छूटेगी.
  • 15090 गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस गोमतीनगर से निर्धारित समय 15.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 12.15 बजे पहुंचेगी.
  • 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12408 अमृतसर-न्यु जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.50 बजे छूटेगी.
  • 12524 आनन्द विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04.50 बजे छूटेगी.
  • 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.50 बजे छूटेगी.
  • 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 06.25 बजे छूटेगी.
  • 12521 बरौनी-एर्णाकूलम एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.33 बजे छूटेगी.
  • 14604 अमृतसर-नरपतगंज एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.00 बजे छूटेगी.
  • 15280 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.00 बजे छूटेगी.
  • 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.00 बजे छूटेगी.
  • 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 08.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.20 बजे छूटेगी.
  • 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 09.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.27 बजे छूटेगी.
  • 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 02.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 02.25 बजे छूटेगी.
  • 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 10.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.25 बजे छूटेगी.
  • 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 12.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 12.18 बजे छूटेगी.
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 12.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.37 बजे छूटेगी.
  • 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 13.50 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13.47 बजे छूटेगी.
  • 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन पर निर्धारित समय 00.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.12 बजे छूटेगी.
  • 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 16.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.33 बजे छूटेगी.
  • 65116 अयोध्या धाम-भटनी मेमू गाड़ी गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 19.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.25 बजे छूटेगी.
  • 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 21.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.55 बजे छूटेगी.
  • 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 03.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 03.05 बजे छूटेगी.
  • 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट से निर्धारित समय 05.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05.30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.33 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12511 गोरखपुर-तिरूअनन्तपुरम नार्थ एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 06.33 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.33 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 06.33 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 11056 गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 06.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 08.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 10.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.05 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 11.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 75106 गोरखपुर-थावे डेमू गाड़ी गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 19.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.05 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस गोरखपुर जं. से निर्धारित समय 23.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55082 सीतापुर-मैलानी सवारी गाड़ी सीतापुर जं. से निर्धारित समय 18.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55360 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 10.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55362 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 18.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 17.55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 03.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 03.16 बजे छूटेगी.
  • 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 06.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 06.15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.45 बजे छूटेगी.
  • 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 07.25 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.03 बजे छूटेगी.
  • 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी.
  • 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.00 बजे पहुंचेगी.
  • 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.25 बजे छूटेगी.
  • 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14.50 बजे छूटेगी.
  • 18524 बनारस-विशाखापट्नम एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 23.50 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23.35 बजे छूटेगी.
  • 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. बनारस से निर्धारित समय 06.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.25 बजे छूटेगी.
  • 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी बनारस से निर्धारित समय 06.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 06.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 14.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 03.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 03.47 बजे छूटेगी.
  • 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर निर्धारित समय 23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.50 बजे पहुंचेगी.
  • 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 05.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04.55 बजे छूटेगी.
  • 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से निर्धारित 08.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 09.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.45 बजे छूटेगी.
  • 15568 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित 04.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.06 बजे छूटेगी.
  • 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.08 बजे छूटेगी.
  • 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 16.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.00 बजे पहुंचेगी.
  • 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 15.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 18.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 18.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस मथुरा जं. से निर्धारित समय 09.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.15 बजे छूटेगी.
  • 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 19.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 1935 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 19.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से निर्धारित समय 17.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से निर्धारित समय 19.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 05.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 05.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 08.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 08.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 25014 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 22.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.25 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 10.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55302 लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़ी लालकुआं से निर्धारित समय 08.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.25 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55304 लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़ी लालकुआं से निर्धारित समय 17.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी लालकुआं से निर्धारित समय 11.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 14.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55317 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 15.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 09.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55323 पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 12.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55324 टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी टनकपुर से निर्धारित समय 10.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55325 पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 17.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55326 टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी टनकपुर से निर्धारित समय 18.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55327 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से निर्धारित समय 11.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 17.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55330 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 17.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.25 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से निर्धारित समय 11.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी कासगंज से निर्धारित समय 21.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 21.20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55349 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 07.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 14.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.05 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55353 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 18.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 06.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55358 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 05.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 05.35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55362 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 18.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 55363 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 12.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 65306 रामनगर-मुरादाबाद मेमू गाड़ी रामनगर से निर्धारित समय 14.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.05 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 65310 रामनगर-मुरादाबाद मेमू गाड़ी रामनगर से निर्धारित समय 21.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 21.00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू गाड़ी टनकपुर से निर्धारित समय 15.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 18.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.30 बजे प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़ें :  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

रेलवे ने क्या कहा?

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुक करने और सफर पर निकलने से पहले NTES ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की सही समय-सारणी सुनिश्चित कर लें।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -