छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीते आठ दिनों से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई थी। महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली थी, जिसमें उसके साथ बलात्कार भी हुआ था। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पंडा को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
मामला क्या है?
अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन की दुकान के पास शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह महिला का खून से लथपथ शव देखा गया। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष थी। जांच में पता चला कि आरोपी मिथुन उर्फ पंडा ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी गई थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं, फेफड़े और दिल को गंभीर चोटें आई थीं। सिर पर भी गहरी चोट के निशान थे और उसकी तीन हड्डियां टूटी हुई थीं। साथ ही, गले को भी दबाया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा
घटना के बाद आरोपी मिथुन फरार हो गया था। वह ट्रेन से नागपुर हॉल्ट तक पहुंचा और वहां से चिरमिरी पहुंच गया, जहां अपने रिश्तेदार के घर रुका और ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने लगा। शुक्रवार को चिरमिरी अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी महिला के साथ करीब 6 वर्षों से प्रेम संबंध था, दोनों साथ रहते और कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे शक था कि महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है, इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, बलात्कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार और वस्तुएं बरामद की हैं। क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रदेशभर में तेज अभियान चलाया गया था। सरगुजा आईजी और एसएसपी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया था।
महिला के पति का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका था। उसके बाद से वह अपने बेटे के साथ किराए के घर में रहती थी। उसका बेटा 25 वर्ष का है। महिला ने अक्सर दो-तीन महीने घर नहीं जाती थी। जब भी जाती, उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था। आरोपी खुद को पुष्पा बताता था और अक्सर नशे की हालत में रहता था।

घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। बुधवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया और धरने दिए गए। महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसे राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को भेजने का निर्णय लिया गया है।
सरगुजा आईजी राजेश अग्रवाल ने बताया कि, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखा गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इनाम की राशि भी घोषित थी, और पुलिस ने पूरे जिले में उसकी तलाश तेज कर रखी थी।
यह भी पढ़ें: New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

Editor in Chief





