Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 5 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 5, 2026

    Ambikapur: पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

    April 5, 2026

    Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Ambikapur: पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप
    Featured

    Ambikapur: पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260405 WA00051
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    अंबिकापुर-सरगुजा/स्वराज टुडे:  जिले के एक सक्रिय पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अमित कुमार पाण्डेय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अंबिकापुर को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    IMG 20260405 WA0002

    IMG 20260405 WA0003

    पत्रकार अमित पाण्डेय ने अपने आवेदन में बताया है कि वे लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। वे लगातार भ्रष्टाचार, घोटालों और प्रशासनिक खामियों को उजागर करते आ रहे हैं। इसी कारण कुछ कथित भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और उनसे जुड़े लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

    आवेदन के अनुसार, उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, सड़क दुर्घटना के नाम पर जान से मारने तथा असामाजिक तत्वों के माध्यम से हमला कराने की योजना बनाई जा रही है। पत्रकार ने आशंका जताई है कि किसी भी समय उनके साथ गंभीर घटना हो सकती है।

    पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह साजिश इसलिए रची जा रही है क्योंकि वे लगातार जनहित के मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर लिख रहे हैं।

    इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अमित पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनके आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और किसी भी साजिश या झूठे केस की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अपील की है कि उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    पत्रकार ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जशपुर, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, पुलिस महानिदेशक रायपुर, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को भी भेजी है। पत्रकार ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए कहा है कि इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अन्य पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: Telangana: बेटे की चाह में हैवान बना पति, प्रेग्नेंट वाइफ और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट

    यह भी पढ़ें: New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 5 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 5, 2026

    Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

    April 5, 2026

    अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन शुल्क वृद्धि के विरोध ने पकड़ा तूल, लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल

    April 5, 2026

    Telangana: बेटे की चाह में हैवान बना पति, प्रेग्नेंट वाइफ और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट

    April 4, 2026

    Korba: हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा भव्य आयोजन

    April 4, 2026

    निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत

    April 4, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026791 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026648 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    राशिफल 5 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 5, 2026

    आज का राशिफल : आज 5 अप्रैल 2026 का दिन संतुलन और गहरे बदलावों का…

    Ambikapur: पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

    April 5, 2026

    Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

    April 5, 2026

    अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन शुल्क वृद्धि के विरोध ने पकड़ा तूल, लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.