AICC ह्यूमन राइट्स महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चुनी गई अफसाना बेगम, समर्थकों में हर्ष की लहर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर/स्वराज टुडे: AICC Human Rights के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फूल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत जी की अनुशंसा से अफसाना बेगम मोमिनपुरा अम्बिकापुर निवासी को प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)के दायित्व को सौपा गया है।ज्ञात हो अफसाना बेगम जी कई बड़े पद पर वर्तमान में भी विराजमान हैं।

वर्तमान में अफसाना एन्टी करप्शन फाउन्डेशन में स्टेट चीफ चेयरपर्सन के पद पर विराजमान हैं जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पदाधिकारियों के सहयोग से लोगो के हित में कार्य किया जा रहा है। भविष्य में महिलाओं को उनके अधिकार एवं उनकी महत्व को बताते हुए सभी को एक अलग पहचान दिलाने की योजना है।

अफसाना बेगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है । उन्होंने यह भी कहा कि इस संगठन के सभी पदाधिकारियों के कार्य मे सबसे महत्वपूर्ण ये रहेगा कि आम लोगो की सभी परेशानियों को अपनी परेशानी समझ उसका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -