घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को गोलियां से भूना, मौके पर मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के अंदर पति ने पत्नी के शरीर में पिस्टल से 3 गोलियां दागी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दअरसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी सोनू तोमर शनिवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी रुचि तोमर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच कहासुनी के बीच धक्का-मक्की होने लगी। गुस्से में आकर सोनू ने पिस्टल निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया। आधा दर्जन फायर होने पर 3 गोली रुचि तोमर को लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो रुचि तोमर मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। जबकि आरोपी सोनू मौके से फरार हो चुका था। मृतका के ससुर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की । पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। जिनका कहना है कि रात करीब 10 बजे तेज आवाज और गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी के पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त है। पिता की पेंशन व किराए से घर खर्च चलता है। घर में आरोपी के साथ पत्नी, उसका 11 साल का बेटा आदित्य, 14 साल की बेटी राधिका रहती है। आरोपी सोनू को शराब की लत थी और कोई काम धंधा नही करता था। जिसको लेकर पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की घेराबंदी की और घर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरोपी से वारदात में उपयोग पिस्टल बरामद नहीं की जा सकी है। जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आए दिन गृह क्लेश करती थी घर का सारा काम साफ सफाई खाना बनाना का काम वही करता था पत्नी कोई भी काम नहीं करती थी। जिसे लेकर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  किसान आत्महत्या को मजबूर, सत्ता कार्यालय सजा रही — युवा कांग्रेस के विरोध को पुलिस ने कुचला

यह भी पढ़ें: माथे से कलंक हटते ही भगवान का आ गया बुलावा…20 रुपए के रिश्वत केस में 30 साल जेल काटी, बाइज्जत बरी हुए और अगले ही दिन मौत

यह भी पढ़ें:कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

यह भी पढ़ें: मां-बाप, भाई ने पकड़ा हाथ-पैर और बीवी ने दबा दिया गला, 9 साल अफेयर के बाद दो महीने पहले हुई थी शादी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -