*महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
*पीड़िता से दोस्ती कर जान पहचान बढ़ाकर किया शारीरिक शोषण।
*शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात।
*रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार,
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
बिलासपुर/स्वराज टुडे: हमले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 07.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। इस बीच उसके कॉलेज के छात्र गौरव दुबे से जान पहचान हुआ था। मोबाइल नम्बरों के आदान प्रदान के बाद दोनों के मध्य बातें होने लगी। बातचीत के दौरान गौरव दुबे ने प्रार्थिया को विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बार-बार सम्बन्ध बनाने से वह गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने प्रार्थिया को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
इसके बाद पुनः जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। प्रार्थिया द्वारा शादी के लिए दबाव डालने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गौरव दुबे को रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर दिनांक 08.03.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
गौरव दुबे पिता मनहरण दुबे उम्र 21 वर्ष निवासी दीनदयाल कालोनी के पास मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.
यह भी पढ़ें: Health tips: लंबी आयु के लिए स्मोकर्स माह में एक बार पी लें ये ड्रिंक, एकदम साफ हो जाएगा फेफड़ा

Editor in Chief








