Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अडानी का ‘रोजगार’ पाने उमड़ पड़ी बेरोजगारों की भारी भीड़, ऑफिस में पैर रखने की जगह नहीं बची तो छत पर चढ़ गए, प्रशासन को संभालना पड़ा मोर्चा
    Featured

    अडानी का ‘रोजगार’ पाने उमड़ पड़ी बेरोजगारों की भारी भीड़, ऑफिस में पैर रखने की जगह नहीं बची तो छत पर चढ़ गए, प्रशासन को संभालना पड़ा मोर्चा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69929622717699941458083fb4858c8b0aa2a63afcd0bf567ead2e7cc711a3301850d028ac45f37e75edc1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सतना/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लेटफॉर्म पर एक जानकारी सर्कुलेट हुई कि अडानी की सीमेंट कंपनी में शिक्षित बेरोजगारों का रविवार को इंटरव्यू लिया जाना है और बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। फिर क्या था, सतना के कंपनी कार्यालय में रोजगार पाने ऐसी भाीड़ उमड़ी कि हालात खराब हो गए। प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा और एक-दो आवेदकों के भी इंटरव्यू नहीं हो सके। हालात ये रहे कि आवेदक कार्यालय के छत तक पहुंच गए और दफ्तर के सामने भीड़ बेकाबू होने लगी।

    भरहुत नगर स्थित कार्यालय के सामने जाम का झाम हो गया लिहाजा पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि नौकरी के लिए इंटरव्यू कोई अफवाह नहीं थी, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ी कि व्यवस्थाएं बदइंतजामी में तब्दील हो गई।

    कार्यालय परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं

    जानकारी में आया है कि नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं की भीड़ रविवार को सतना में बेकाबू हो गई। कार्यालय के बाहर सैकड़ों बेरोजगार युवा इंटरव्यू देने पहुंचे, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी का शिकार हो गया। हालात ऐसे बने कि कार्यालय परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और आसपास की सडक़ पर लंबा जाम लग गया। सीमेंट प्लांट में सीधी भर्ती की उम्मीद लेकर आए युवाओं की संख्या प्रशासन और कंपनी के अनुमान से कहीं अधिक थी। सतना के अलावा कटनी, मैहर और पन्ना जैसे जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचे थे।

    भीड़ देख पुलिस भी हुई बेबस

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस भी इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में असहाय नजर आई। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पूरे समय बनी रही। लंबे समय तक इंतजार और अव्यवस्था से नाराज कुछ युवाओं ने खतरनाक कदम उठा लिया। कई युवक बाउंड्री वॉल पर चढ़ गए, जबकि कुछ ने पास की इमारत का सहारा लेकर सीमेंट कंपनी के कार्यालय की छत से अंदर कूदने की कोशिश की। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल

    इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती

    दरअसल, सीमेंट कंपनी ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी कर 1 फरवरी को भरहुत नगर स्थित कार्यालय में सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए थे। उम्मीदवारों को रिज्यूम और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। यह भर्ती इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए थी।

    100 से 150 आवेदकों की थी उम्मीद, पहुंच गए 500 से ज्यादा

    अडानी ग्रुप में नौकरी के लिए इंटरव्यू कॉल किए गए थे। एचआर के असिस्टेंट मैनेजर मृदुला गोकले के अनुसार उनको अनुमान था कि इंटरव्यू के लिए 100 से 150 आवेदकों की आने की संभावना है लेकिन मामला उलटा पड़ गया। दोपहर बाद तक यह संख्या 500 के पार चली गई। गोकले ने बताया कि अब इंटरव्यू हैदराबाद में लिए जाएंगे। गोकले के अनुसार सतना सीमेंट हब है लिहाजा इंटरव्यू और दस्तावेजों का सत्यापन करने सतना ऑफिस का चयन किया गया था। ऑनलाइन के अलावा भर्ती की ऑफलाइन प्रक्रिया भी अपनाई गई थी ताकि वास्तविक अभ्यर्थियों का चयन किया जा सके। लेकिन यहां उमड़ी भीड़ के कारण सब रोकना पड़ा है और अब हैदराबाद में प्रक्रिया पूरी होगी।

    यह भी पढ़ें: हुई महंगी बहुत शराब के थोड़ी-थोड़ी पिया करो…बजट 2026 में मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, जानिए क्या – क्या हुआ सस्ता

    यह भी पढ़ें: पत्नी के मोबाइल में चैट देख भड़का पति, फिर अपने ही जिगरी दोस्त को बेरहमी से मार डाला

    यह भी पढ़ें: 5 लाख में सेटिंग,1 लाख एडवांस…रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो फिल्मी स्टाइल में चिल्लाने लगा पुलिस इंस्पेक्टर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026

    Marhura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026

    Mathura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026558 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026454 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026374 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    गुजरात राजकोट/स्वराज टुडे: राजकोट में एक डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरे लगाकर 3000 वीडिया…

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.