घर के ड्रेनेज पाइप लाइन में घुसा विशालकाय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो घरवालों के उड़ गए होश, जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यू

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर के ड्रेनेज पाइप में आज सुबह करीब 5 बजे एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया , घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं।

सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यु कर उसे थैले में रखा गया। इसके पश्चात वन विभाग को सूचना देकर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मीडिया के माध्यम से भी जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, जिससे लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी।

जितेंद्र सारथी ने लोगो में आए वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष तौर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया हैं साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) का संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है।

यह भी पढ़ें: जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें: संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  ​अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा जिलाध्यक्ष स्व.सत्येंद्र मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग में MTS और टैक्स असिस्टेंट की भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका; 81,100 तक मिलेगी सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -