Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प
    Featured

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260806 WA00191
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा डायमंड जुबली भवन, साडा कॉलोनी, जामनीपाली (एनटीपीसी) में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारवान भारत के निर्माण हेतु जन-जन को प्रेरित करना था।

    IMG 20260806 WA0020

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी प्रशिक्षण केंद्र के डीजीएम एवं प्रभारी भ्राता उमेश गोंड जी. डीपीएस एनटीपीसी विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश शर्मा जी, सिपेट कोरबा के प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. दिवेश मेश्राम जी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य भ्राता लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी उपस्थित रहे।

    IMG 20260806 WA0017

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुआ। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात बी. के. सूरज भाई द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। तत्पक्षात सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

    स्वागत भाषण में बी. के. बिंदु दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। राजयोग के अभ्यास द्वारा आत्मबल बढ़ाकर हर प्रकार के नशे पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    मुख्य अतिथि भ्राता उमेश गोंड जी ने कहा कि नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने इस जन-जागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि स्वयं संकल्प लेकर दूसरों को भी प्रेरित करे, तो समाज से नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बरबसपुर में खुल रहे नए शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी विभाग को दी चेतावनी

    श्री सतीश शर्मा जी ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के विकास पर बल दिया तथा कहा कि विद्यालय और परिवार मिलकर बच्चों को नशे जैसी बुराइ‌यों से बचा सकते हैं।

    डॉ. दिवेश मेश्राम जी ने युवाओं से लक्ष्यपरक जीवन, सकारात्मक सोत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

    भाता लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी ने कहा कि चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा सभी को स्वयं नशामुक्त रहकर समाज को भी जागरूक करना चाहिए।

    समापन अवसर पर बी. के. वीरेश भाई ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा नशा मुक्ति का अनुभव साझा किया, जिसने उपस्थित सभी को गहराई से प्रेरित किया।

    इसके पधात सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।

    अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कर आत्मिक शांति एवं आंतरिक शक्ति का अनुभव किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को ईश्वरीय भेंट एवं सौगात प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बी. के. रश्मि शर्मा बहन द्वारा किया गया। नशामुक्त, स्वस्थ, संस्कारवान एवं आध्यात्मिक भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

    यह भी पढ़ें: Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    यह भी पढ़ें: कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,816 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    नाम आरोपी-सावंत बघेल पिता राजेंद्र बघेल उम्र 23 साल पता ग्राम नगरी थाना कोंडागाव हाल…

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.