Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!
    Featured

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7084906521776221939217fa21cc518531945dc9b95d5d09ff4a7cf0da54b5957a7b9ccdf44aa1128da13b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    पीलीभीत/स्वराज टुडे: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) कार्यालय में संबद्ध रहा करोड़पति चपरासी इल्हाम उर रहमान शम्सी के गबन करने की जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रही है, उसका भंड़ाफोड होता जा रहा है।

    जांच में सामने आया कि चपरासी इल्हाम की तीन पत्निया हैं, जो अलग-अलग जिलों में रहती हैं, जिनमें से दो पत्नियों और एक रिश्तेदार महिला के बैंक खाते में आरोपित ने 59 लाख रुपये की एफडी कराई, जिसको विवेचक ने फ्रीज करा दिया।

    पुलिस ने इल्हाम के कोषागार में सरकारी धन का गबन करने के मामले में अब तक 53 खातों में संदिग्ध लेनदेन पाया, उन बैंक खातों में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज कराई गई।

    चपरासी की काली करतूतों को उजागर करने के लिए प्रकरण की विवेचना के लिए एसपी ने चार सदस्यीय टीम को लगाया, जिसकी रोजाना पुलिस अधिकारी मानीटरिंग कर रहे हैं। डीआइओएस ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी, जिसमें बताया था कि आरोपित इल्हाम शम्सी जनता टेक्निकल इंटर कालेज बीसलपुर में कार्यरत था और उनके कार्यालय में संबद्ध था।

    आरोपित ने फर्जी व कूटरचित तरीके से वेतन मद से बेनिफिशियरी गलत तरीके से बनाकर 12 सितंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक 98 ट्रांजेक्शन से 1.02 करोड़ रुपये कोषागार से एनईएफटी के माध्यम से आहरण एवं वितरण कर गबन किया। मामले में इल्हाम उर रहमान शम्सी और अर्शी खातून के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई। जांच में अर्शी खातून को जेल भेजा गया, लेकिन उसको भी कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपित इल्हाम को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई।

    जांच के लिए पुलिस ने वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक जिले में संचालित 35 राजकीय इंटर कालेज व हाईस्कूल और 22 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, नाम, बैंक खाता आदि की विस्तृत डिटेल वर्षवार मांगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्री.बीएड. एवं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 11 जून को, परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी

    डिटेल मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच तथ्यात्मक रूप से शुरू की तो पता चला कि एक करोड़ नहीं बल्कि कई करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला कि इल्हाम ने पत्नी के खाते से जेएचएम इंफ्रा होम प्राइवेट लिमिटेड बरेली के खाते में 90 लाख रुपये और ओरिका होम्स में बिल्डर बरेली के खाते में 17.18 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

    इसमें जेएचएम इंफ्रा होम प्राइवेट लिमिटेड बरेली के संचालक जयदीप लुनियाल, हरीश अरोरा व मंसूर खान और ओरिका होम्स के संचालक प्रसून चौहान, ईशान अग्रवाल व संदीप सिंह है। पुलिस ने दोनों ही बिल्डर कंपनियों के संचालकों को नोटिस देते हुए रकम से छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश दिए।

    इल्हाम ने पीलीभीत में रहने वाली पत्नी अर्शी खातून के खाते में 33.30 लाख रुपये की एफडी कराई। बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रहने वाली दूसरी पत्नी अजरा के बैंक खाते में इल्हाम ने 25 लाख रुपये की एफडी कराई। तीसरी पत्नी लुबना संभल में रहती है, लेकिन उसके खाते में वित्तीय लेनदेन की पुष्टि नहीं हुई है।

    इसके अलावा रिश्तेदार तहसीन जहां पत्नी इनायतुल्ला खां के खाते में 70,444 रुपये की एफडी कराई। इस प्रकरण में अब तक लगभग 53 खातों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन चिह्नित किए गए हैं, जिसमें 5.28 करोड़ रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं।

    इल्हाम शम्सी के गबन करने के मामले की जांच चार सदस्यीय टीम कर रही है। अब तक 53 बैंक खातों में जमा 5.28 करोड़ रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं। इस मामले की सघन जांच करने के निर्देश टीम को दिए हैं। पूरे प्रकरण की कड़ी मानीटरिंग की जा रही है।

    – सुकीर्ति माधव, एसपी

    यह भी पढ़ें:

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,061 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों…

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.