छत्तीसगढ़
रायगढ़/स्वराज टुडे: ग्राम नेतानगर में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता लल्लू सिंह द्वारा अपने स्व. पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

शनिवार, 21 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं सक्रिय पत्रकारों को उनके निष्पक्ष कार्य, जनहित की पत्रकारिता और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।पत्रकार समाज का एक अहम स्तंभ हैं। वे सिर्फ खबरें नहीं देते, बल्कि हमारे विचारों और व्यवहारों को आकार देते हैं।वे समाज के आईना हैं उनके बिना समाज में सत्य और न्याय की आवाज़ कमजोर पड़ जाएगी। इसलिए, समय समय में उनका सम्मान और प्रोत्साहन करना बहुत ज़रूरी है।

इस गरिमामय समारोह में रायगढ़ जिले से लगभग 100 पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी सत्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता लल्लू सिंह ने सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor in Chief




















