पहले जैसी नहीं रही बोर्ड की परीक्षा, CBSE ने किए 5 बड़े बदलाव, यहां देखें

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: : Central Board of Secondary Education (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी. बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं. इन सुधारों से परीक्षा का स्ट्रेस कम होगा और साथ ही एग्जाम प्रोसेस भी हाईटेक होगा.

ये हैं 5 बड़े बदलाव

CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कई बदलाव लागू किए हैं. इनका उद्देश्य है परीक्षा प्रक्रिया को अधिक ट्रांसपेरेंट, व्यवस्थित और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाना.

1) कक्षा 12 की कॉपियों की डिजिटल जांच 

अब क्लास 12 की आंसर कॉपियां डिजिटल माध्यम से जांची जाएगी. कॉपियों को स्कैन कर परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर मूल्यांकन करेंगे. इससे जांच प्रक्रिया तेज होगी और मानवीय गलतियों के चांसेज कम होंगे.

2) कक्षा 10 के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षा

कक्षा 10 के छात्रों को अब एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. पहली परीक्षा सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य होगी. यदि कोई छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहता है, तो वह दूसरी परीक्षा दे सकता है. बेहतर अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा.

3) प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव

क्वेश्चन में अब समझ और विश्लेषण क्षमता को परखने पर अधिक जोर दिया जाएगा.
केस स्टडी बेस्ट क्वेश्चन, वस्तुनिष्ठ (MCQ) और वर्णनात्मक प्रश्नों का संतुलित मिश्रण रहेगा, ताकि केवल रटने की बजाय स्टूडेंट्स समझने पर फोकस करें.

4)-साइंस और सोशल साइंस में सेक्शन में ही जवाब देना

सीबीएसई ने इस बार एक नया नियम लागू किया है. क्लास 10 के साइंस और सोशल साइंस के पेपर में सिर्फ उसी सेक्शन में जवाब दे सकते हैं, जिसका सवाल है. अगर दूसरे सेक्शन में जवाब दिया तो उस सवाल को चेक नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :  उज्जैन से लापता नाबालिग दलित बच्ची को पुलिस ने इंदौर से किया बरामद, सामने आया "ग्रूमिंग गैंग" वाला पैटर्न, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

5) परीक्षा अनुशासन और नियमों में सख्ती

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की है.

बोर्ड परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए कुछ टिप्स हैं जो विद्यार्थियों के बड़े काम आ सकते हैं: 

1. टाइम मैनेजमेंट: पढ़ाई के लिए एक शेड्यूल बनाओ और उसका पालन करो। इससे आपको पता रहेगा कि क्या पढ़ना है और कब पढ़ना है।
2. ब्रेक लो: पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। इससे आपका दिमाग फ्रेश रहेगा।
3. मेडिटेशन और एक्सरसाइज: मेडिटेशन और एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और फोकस बढ़ता है।
4. पॉजिटिव थिंकिंग: खुद को पॉजिटिव बातें कहो। जैसे कि “मैं कर सकता हूँ”, “मैं तैयार हूँ”।
5. स्लीप: भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद लो।
6. हेल्दी डाइट: हेल्दी खाना खाओ। इससे आपका दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। जंक फूड और तैलीय खाद्य पदार्थों से बचें।
7. फ्री टाइम: अपने पसंदीदा कामों के लिए भी समय निकालो। इससे आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजना दरोगा जी को पड़ा महंगा, शादी से सात दिन पहले हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें:आज 305 दामादों के स्वागत के लिए ‘जनकपुर’ बना बागेश्वर धाम, कई राज्यों के CM और अन्य देशों के राजदूत नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

यह भी पढ़ें: 16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -