छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: राज्य के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों (के.वी.के) में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान एवं सेवा संबंधी मांगों को लेकर दिनांक 16 फरवरी से कामबंद हड़ताल की घोषणा की गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र संविदा कर्मचारी संघ के अनुसार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेतन, मानदेय एवं अन्य सुविधाएं कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों द्वारा दी जानी हैं, किंतु पिछले 18 माह से कर्मचारियों को नियमित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने बताया कि कर्मचारियों को मासिक वेतन, एचआरए, अन्य भत्ते एवं सेवा लाभ नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि वे निरंतर किसानों के हित में प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं विस्तार गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
संघ ने शासन-प्रशासन एवं संबंधित विश्वविद्यालय प्रबंधन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि कृषि विस्तार एवं किसानों को दी जाने वाली सेवाएं प्रभावित न हों।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर के लिए निकली 25000+ वैकेंसी, सैलरी Rs.30,000, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026
यह भी पढ़ें: रील्स देखकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सनसनीखेज चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा




















