उज्जैन से लापता नाबालिग दलित बच्ची को पुलिस ने इंदौर से किया बरामद, सामने आया “ग्रूमिंग गैंग” वाला पैटर्न, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

- Advertisement -

उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के उज्जैन से दो दिन पहले गायब हुई नाबालिग दलित बच्ची इंदौर से बरामद की गई है। एक मुस्लिम नाबालिग लड़के ने बच्ची को बुर्का पहनाकर किसी रिश्तेदार के पास छिपाकर रखा था। मध्य प्रदेश के उज्जैन से दो दिन पहले गायब हुई नाबालिग दलित बच्ची इंदौर से बरामद की गई है। इसमें बच्ची की मुस्लिम सहेली भी शामिल है। हिंदू जागरण मंच ने इसे ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताया है।

2 फरवरी से लापता थी बच्ची

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन पहले सोमवार (02 फरवरी 2026) को उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से 15 साल की नाबालिग दलित बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बच्ची को इंदौर से रेस्क्यू किया। पुलिस ने बुधवार (04 फरवरी 2026) देर रात बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है।

6 महीने पहले प्रेमजाल में फँसाकर किया रेप, फिर दोस्त को पीछे लगाया

नाबालिग बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। पुलिस को कुछ व्हाट्सऐप चैट्स मिली हैं। पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले एक मुस्लिम नाबालिग लड़के ने बच्ची को प्रेमजाल में फँसाया और उसके साथ रेप किया। बाद में ब्रेकअप कर अपने ही दोस्तों को बच्ची के पीछे लगा दिया।

बच्ची का ब्रेनवाश करने में मुस्लिम सहेली की अहम भूमिका

पुलिस ने यह भी बताया कि बच्ची का ब्रेनवॉश किया गया था। इसमें बच्ची की मुस्लिम सहेली की अहम भूमिका है। बच्ची पूरी तरह से मुस्लिम ढँग में ढलने को तैयार हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर उसे घर से दूर ले जाया गया। पुलिस को शक है कि बच्ची का धर्मांतरण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि बच्ची की खोज में जो तथ्य सामने आए, वो इंदौर की तरफ इशारा कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने इंदौर पहुँचकर जगह-जगह छापेमारी की। तब एक घर में बच्ची को बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम नाबालिग लड़के ने दलित लड़की को बुर्का पहनाकर एक रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा।

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस उज्जैन ले आई। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि बच्ची को भगाने में जिस किसी ने भी मदद की है, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू जागरण मंच ने ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताया

वहीं हिंदू जागरण मंच ने इस पूरे मामले को ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाया गया। संगठन के अर्जुन भदौरिया ने कहा कि उज्जैन में पहली बार ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ की तर्ज पर कोई मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग में MTS और टैक्स असिस्टेंट की भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका; 81,100 तक मिलेगी सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि

यह भी पढ़ें: सरपंच का चुनाव लड़ने में 6 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी पिता ने नहर में फेंककर मार डाला

यह भी पढ़ें: स्कूलों में अब लड़कियों को फ्री सेनेटरी पैड नहीं मिली तो रद्द होगी मान्यता, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जारी किया निर्देश

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -