Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को युवक ने रोका, फिर भरोसा जीतकर उसे रेड लाइट एरिया में 25 हजार में बेचा, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़
    Featured

    आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को युवक ने रोका, फिर भरोसा जीतकर उसे रेड लाइट एरिया में 25 हजार में बेचा, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6983711491769344355422bfa3f553ead10065b1a7771a20db7ad2424602fba1068cb6006d52c00156ad9b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: मनेर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कोलकाता के रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर मनेर की एक शादीशुदा महिला को सकुशल बरामद किया है और इस अवैध धंधे के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

    जांच में खुलासा हुआ है कि घरेलू विवाद से टूट चुकी महिला को आत्महत्या से रोकने का नाटक कर एक युवक पटना जंक्शन से कोलकाता ले गया और वहां 25 हजार रुपये में उसे बेच दिया गया. इसके बाद महिला को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया.

    मनेर की महिला की दर्दनाक कहानी, पुलिस ने बचाई जान

    बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी की एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है. मनेर के हाथी टोला की रहने वाली एक शादीशुदा महिला घरेलू विवाद के बाद मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. इसी इरादे से वह पटना जंक्शन पहुंची थी, लेकिन वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसे आत्महत्या से रोका और भरोसा दिलाया कि वह उसे घर और काम दिलाएगा. इसी झांसे में लेकर वह युवक महिला को पटना से पश्चिम बंगाल के कोलकाता ले गया. कोलकाता पहुंचते ही सच्चाई सामने आई. युवक ने महिला को रेड लाइट एरिया में शंकर साव नाम के व्यक्ति को 25 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद महिला से जबरन वेश्यावृत्ति करवाई जाने लगी.

    मदद के नाम पर धोखा, मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

    हालात कितने अमानवीय थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला हर आने वाले ग्राहक से मदद की गुहार लगाती थी. वह चोरी-छिपे अपने पति और भाई का मोबाइल नंबर ग्राहकों को दे देती थी, ताकि कोई उसकी मदद कर सके. इसी दौरान बिहार का एक ड्राइवर वहां पहुंचा, जिसने महिला की बातों को गंभीरता से लिया और उसके पति और भाई से संपर्क किया. महिला के पति ने तुरंत मनेर थाने में अपहरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज कराया.

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    पटना जंक्शन से कोलकाता तक मानव तस्करी का खौफनाक खेल

    यह मामला अक्टूबर महीने में दर्ज हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार तकनीकी और मैन्युअल जांच के बाद पुलिस को सूचना मिली कि महिला कोलकाता के रेड लाइट एरिया में है. सूचना के आधार पर मनेर पुलिस की टीम ने कोलकाता में छापेमारी की और रेड लाइट एरिया से महिला को सकुशल बरामद किया. वहीं इस अवैध धंधे के संचालक शंकर साहू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

    मानव तस्करी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

    फिलहाल बरामद महिला को मनेर लाया गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है. पीड़ित महिला ने बताया कि “पति से झगड़ा के बाद मैं बहुत परेशान थी… ट्रेन से कटने पटना जंक्शन गई थी. वहां एक लड़का मिला, बोला घर और काम दिलाएगा… लेकिन मुझे कोलकाता ले जाकर बेच दिया गया.”

    मानव तस्करी पर मनेर पुलिस का बड़ा प्रहार

    इस मामले में अफसर अली, पुलिस पदाधिकारी मनेर ने बताया कि “मनेर थाना में महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज था. जांच में पता चला कि महिला पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में है. टीम गठित कर छापेमारी की गई, आरोपी को गिरफ्तार किया गया और महिला को बरामद किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.” मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध में मनेर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक महिला की जान बचाने का काम है, बल्कि ऐसे गिरोहों के लिए भी सख्त चेतावनी है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है.

    यह भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा लिव-इन का कल्चर, रिश्ता टूटते ही दर्ज हो रही एफआईआर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने युवक की सजा रद्द करते हुए की टिप्पणी
    यह भी पढ़ें: ‘एलन मस्क’ बनकर ठग ने मुम्बई की महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के सपने दिखाकर झटक लिए लाखों रुपए, Amazon गिफ्ट कार्ड से हुई बड़ी ठगी
    यह भी पढ़ें: पहले डॉक्‍टर को 2 टुकड़ों में काटा, फिर पेट्रोल-पुआल से जलाया… बिहार में दिल दहला देने वाला मर्डर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,698 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,389 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,102 Views
    Don't Miss

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.