पति को छोड़ प्रेमी साथ लिव इन में रह रही महिला ने लगाई फाँसी, जाँच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका ने पति से ले लिया था तलाक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की करीब चार वर्ष पूर्व एक शादीशुदा युवक से पहचान हुई थी। इसके बाद महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया और उसी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। शुक्रवार को महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

प्रेमी ने फंदे से उतार कर पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला का प्रेमी उसे तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  भिवानी की शूटर से फरीदाबाद के होटल में रेप; बरगला कर होटल में ले गई सहेली, साथ में थे दो दोस्त

यह भी पढ़ें: त्रिदोष को संतुलित रखकर रहा जा सकता है निरोगी, प्रकृति अनुसार आहार-विहार न करना रोगोत्पत्ति का मूल कारण – डॉ.नागेंद्र शर्मा

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को पहली 8 लेन सड़क की सौगात, रायपुर-बिलासपुर यात्रा होगी आसान

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पत्थर बनती जा रही 14 साल की लड़की, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -