Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाथ में पिस्टल लेकर सीएम योगी को गोली मारने की धमकी, घर पहुंची पुलिस तो छत पर भागा
    Featured

    हाथ में पिस्टल लेकर सीएम योगी को गोली मारने की धमकी, घर पहुंची पुलिस तो छत पर भागा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6817818031758333609403157c6c9baab1746088381a0868b1c9cb6c5d922da0429e4b5e16a6b4c06a86a8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मथुरा/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा दौरे पर थे। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक सख्स हाथ में पिस्टल लिए सीएम योगी को गोली मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो देखते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गई।

    तत्काल युवक की लोकेशन पता की गई और पुलिस फोर्स उसके घर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक हाथ में पिस्टल लिए घर की छत पर भाग गया। वहीं से पुलिस को भी धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने उसके घर को घेर लिया और उसे सुरक्षित ही पकड़ने की कोशिश में जुटी गई। इस दौरान उसने तीन हवाई फायर भी किए। करीब घंटे भर की कवायद के बाद उसे पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। घटना मांट क्षेत्र की है।

    वायरल वीडियो में युवक नंगे बदन है। उसने केवल पैंट पहनी है। गले में एक चेन लटकाए नजर आ रहा है। हाथ में पिस्टल लहराते हुए कह रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी, अगर आपकी सरकार में मुझे मदद नहीं मिली तो मैं आपको गोली मार दूंगा। यह बात सत्य समझ लीजिए। वह दावा करता है कि उसने सीएम के कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हाथ में रसीद लहराते हुए कहता है, मेरे पास सबूत हैं, फिर भी मेरी फरियाद अनसुनी कर दी गई।

    https://x.com/yogeshhindustan/status/1969032473758544332?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1969032473758544332%7Ctwgr%5Ec00fc371ede4677cdf6e6e1ae49d4656e1ad82e7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    नौ की नौ गोलियां सीधे उतारूंगा

    गुस्से में आकर वह पिस्टल अपनी कनपटी पर रख लेता है और कहता है, मेरी जिंदगी तो पहले से ही खराब है, अगर मूड खराब हुआ तो मैं आपको और खुद को भी खत्म कर दूंगा। युवक आगे धमकी देता है। कहता है कि मरने से अच्छा है कि 25 सितंबर से पहले योगी आदित्यनाथ को मार दूं। पिस्टल से मैगजीन निकालकर दिखाते हुए वह दावा करता है, कि यह ऑरिजनल पिस्टल है, इसमें नौ गोलियां हैं। नौ की नौ सीधे उतार दूंगा, भले ही नौ बॉडीगार्ड हों, उनमें भी। उसकी आवाज में गहरा गुस्सा और हताशा साफ झलक रही है, जो वीडियो को और डरावना बना रहा है। वह बार-बार अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कह रहा है कि तमाम शिकायतें करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका है।

    यह भी पढ़ें :  Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत "ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं"

    पुलिस फोर्स के पहुंचते ही छत पर भागा

    वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। युवक की लोकेशन और पहचान मांट क्षेत्र के नगला हरदयाल गांव के निवासी के रूप में हुई। पुलिस जैसे ही युवक के घर पहुंची वह पिस्टल लेकर छत पर भागा। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने और समझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन काफी देर बाद तक सफलता नहीं मिल सकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और अक्सर अपनी परेशानियों का रोना रोता था।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया युवक को पकड़ लिया गया है। उसकी मांगों और स्थिति की जांच की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो काउंसलिंग और विशेष टीम की मदद ली जाएगी।

    अचानक भारी फोर्स देख इलाके में हड़कंप

    इस घटना से नगला हरदयाल गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। अचानक भारी फोर्स को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का यह कदम अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही अनदेखी का नतीजा हो सकता है। कुछ लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, जबकि अन्य मानते हैं कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है।

    लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सब किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है या सिर्फ एक हताश इंसान का भावनात्मक विस्फोट है? पुलिस जांच में इस पहलू पर भी गौर कर रही है। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    यह भी पढ़ें: लव जिहादियों से हिन्दू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार: विश्व हिन्दू परिषद

    यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, मुस्लिम युवक को भीड़ ने किया पुलिस के हवाले , इलाके में भारी फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें: कपड़ों की तरह बदले मर्द, एक प्रेमी की हत्या में जेल भी गई, अब पांचवें प्रेमी ने दी बेवफाई की खौफनाक सजा, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    May 6, 2026

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026952 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026855 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास,…

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.