Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल वैन और पिकअप में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार, एक बच्ची और महिला टीचर की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें
    Featured

    स्कूल वैन और पिकअप में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार, एक बच्ची और महिला टीचर की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n673074961175286059268443cb7dd3a81faa4b63546d0d44730bceb03cc50ea55925870e05c44e1bc6776e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अमरोहा/स्वराज टुडे: सड़क किनारे टूटी पानी की बोतलें… लुड़की पड़ी हैं। पास ही छिटके एक छोटे बैग से टिफन बाहर गिर चुका है… उसका ढक्कन खुला हुआ है। उसमें रखी रोटी-सब्जी बिखरी पड़ी थी। कुछ मीटर दूर स्कूल की वर्दी में लथपथ बच्चा जमीन पर लेटा है।

    उसके सिर से खून बह रहा है, पर वो बार-बार बोल रहा है मैम कहां हैं? सुबह-सुबह हंसते-खिलखिलाते बच्चों से भरी स्कूल वैन अब बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    यूपी के अमरोहा जिले में हसनपुर गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूली वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनाया(6) पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षिका निशा(30) की उपचार के दौरान अमरोहा में मौत हो गई।

    हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

    मनौटा पुल के पास हुए इस हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। एक मासूम बच्ची अनाया की जान चली गई और शिक्षिका निशा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहां की तस्वीर देख अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई।

    सड़क पर बच्चों के टिफन, बैग और पानी की बोतलें बिखर गए थे। किसी के टिफन से सब्जी बिखर गई तो किसी की पानी की बोतल लुड़कती हुई पुल के किनारे पहुंच गई। कुछ बच्चे सहमे हुए जमीन पर बैठे थे, तो कुछ खून से लथपथ साथियों को देखकर फफक-फफककर रोने लगे। मनौटा पुल के पास यह हृदय विदारक दृश्य था।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तेज रफ्तार पिकअप ने मारी वैन को जोरदार टक्कर
    हादसा सुबह करीब 7:20 बजे हुआ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहसोली की स्कूली वैन हसनपुर से रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मनौटा पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बच्चों की चीखें गूंज उठीं। हादसे में हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी छह वर्षीय छात्रा अनाया सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, शिक्षिका निशा (30) ने अमरोहा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वैन में सवार 13 बच्चे और दो स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 मासूम शामिल हैं।

    घायल बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
    वहीं, वैन चालक विशेष, शिक्षिका रुबी और निशा भी गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बच्चों को खून से सने बैग और फटे कपड़ों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से दो की हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। शिक्षिका निशा की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया।

    अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन अपने जख्मी बच्चों से लिपटकर रोने लगे। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे।

    यह भी पढ़ें :  मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,092 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,567 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,429 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक…

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.