Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भोपाल में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से हिंदू कर रहे पलायन, RSS का चौंकाने वाला खुलासा
    Featured

    भोपाल में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से हिंदू कर रहे पलायन, RSS का चौंकाने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250327 044118 8978
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/ स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले हिंदुओं को लेकर अपनी अध्ययन की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। पुराने शहरों से हिंदुओं को मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस दावे पर बड़ा बयान दिया है।

    RSS ने 100 साल पूरे होने पर किया सामाजिक अध्ययन

    दरअसल,RSS ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य भारत क्षेत्र में सामाजिक अध्ययन कर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें बताया गया है कि भोपाल में मजबूरी के चलते हिंदुओं ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से पलायन कर लिया है। करीब 3 हजार से अधिक हिंदुओं ने पुराने भोपाल के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से मज़बूरी में पलायन किया है।

    RSS ने कहा- हमने इसे रोकने की कोशिश की

    RSS की रिपोर्ट पर मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने कहा कि ‘शहर के कई जगहों से हिंदुओं ने पलायन किया है। पुराने भोपाल के शाहजहांनाबाद, मंगलवार, बुधवारा, कोहेफिजा, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खाना, टीला जमालपुर, चौकसे नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, काजी कैंप, ईदगाह हिल्स, कांग्रेस नगर, बाग फतेह अफजा, बरखेड़ी समेत कई अन्य क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन हुआ। हमने इसे रोकने की कोशिश है। सुरक्षा का भाव जगाने की कोशिश है। हम तुम्हारे (हिंदुओं) साथ खड़े हुए हैं। हमारी कोशिश निरंतर जारी है। हिंदुओं में ऐसा पलायन का भाव पैदा नहीं होना चाहिए। सब जानते है कोहेफिजा समेत कई स्थान खाली (पलायन) हुए।’

    मुस्लिम पक्ष ने RSS की रिपोर्ट ने बताया झोलझाल

    RSS की सामाजिक अध्ययन रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष का बयान भी सामने आया है। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष काजी अनस अली ने रिपोर्ट को गलत बताया है। उन्होंने कहा, ‘आरएसएस की रिपोर्ट में बहुत ज्यादा झोलझाल है। मैं मुसलमान के हर इलाके की बात कर रहा हूं। जहां पर हिंदू भाई आसानी से रहते हुए मिल जाएंगे। बहुत सारे हिंदू सहूलियत से रह भी रहे हैं।’

    यह भी पढ़ें :  राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    हमारा दिल बड़ा है, हमने सब लोगों को बसाया

    उन्होंने आगे कहा, ‘भोपाल पहले बहुत छोटा था। हमारा दिल बड़ा है और हमने सब लोगों को बसाया है। एमपी नगर में बाहर के लोग बसे हैं। हमारा दिल बहुत बड़ा है। अब भोपाल में बिहारी कॉलोनी है, अंबेडकर कॉलोनी है, महाराष्ट्रीयन कॉलोनी है, यह सब भोपाल के अंदर ही है। बाहर से आकर पूरे के पूरे लोग, पूरा का पूरा कुनबा बाहर जहां जाकर बसा और बस भी रहे हैं। मैं फिर कहूंगा, हमारा दिल बड़ा है।’

    RSS की रिपोर्ट को हिन्दू पक्ष ने बताया सही

    RSS की रिपोर्ट को हिन्दू पक्ष ने सही बताया है। महामंडलेश्वर एवं पुराने भोपाल निवासी अखिलानंद ने कहा, ‘आरएसएस ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही बात कही है और सच्चाई से कही है। मैं सालों से राजा भोज की नगरी भोपाल में जीवन यापन कर रहा हूं। मेरे संज्ञान में ऐसे कई क्षेत्र हैं। भोपाल से ही हिंदू पलायन को मजबूर हुआ। पुतलीघर, इंदिरा नगर, काजी कैंप कई स्थान है जिन्हें उंगली पर गिन बता सकता हूं।’

    20 साल पहले बराबरी में होते थे लोग

    उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने देखा है कि मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ी है। जबकि, 20 साल पहले बराबरी में लोग होते थे। लेकिन अब पलायन की स्थिति लगातार जारी है। काजी कैंप, इंदिरा नगर, गौतम नगर, नारियल खेड़ा यहां से हिंदू समाज पलायन कर रहा है। बीजेपी सरकार को ध्यान रखना चाहिए, सामाजिक संगठन को ध्यान रखना चाहिए। लोग मजबूरी और प्रताड़ना से अपने सस्ते दामों पर घर बेच अन्य क्षेत्रों में पलायन को मजबूर हैं। एक विशेष वर्ग तो लगातार बढ़ता जा रहा है।’

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    सरकार से सर्वे कराने की अपील

    अखिलानंद ने आगे कहा, ‘यह वर्ग ही कई प्रकार से हिंदू समाज को प्रताड़ित करता है और मजबूरी में सब कुछ छोड़कर भागना पड़ता है। मैंने कई लोगों से निवेदन किया कि मत जाओ, हमारे भरोसे रहो। हम संत समाज आपके साथ हैं। उसके बाद भी लोग अनेकों कारणों और भय से भागे। सरकार से हमारी सर्वे कराने की अपील है। क्षेत्र से हिंदुओं का पलायन होना समाज के लिए खतरे की घंटी नहीं है। समाज कहीं भी जीवन यापन कर सकता है, यह खतरे की घंटी सरकार के लिए है।’

    BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने कहा- इसकी चिंता करनी चाहिए

    इस मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का स्टेटमेंट भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘RSS माइक्रो सर्वे करती है। हम सबको इसकी चिंता करना चाहिए। हिंदुओं डरे नहीं। कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वर्ग को चिन्हित कर शासन, प्रशासन भी कार्रवाई करेगा।

    यह भी पढ़ें: गाय को क़त्ल करके बनाई जाती है सेंकडो चीजे, आप भी इस्तेमाल करते है ये सब प्रोडक्ट्स

    यह भी पढ़ें: राणा सांगा पर ‘गदर’, सपा सांसद के घर हमले के बाद अभी क्या है हालात? बुलडोजर लेकर पहुंची थी करणी सेना

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पत्नी ने पति को पीटा, गला पकड़कर बरसाए दनादन थप्पड़, मदद के लिए मम्मी को पुकारने लगा शख्स, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,808 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,163 Views
    Don't Miss

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    उत्तरप्रदेश काशी/स्वराज टुडे: यह दुनिया अजीबो-ग़रीब लोगों से भरी हुई है। आपको यहाँ कई ऐसी-ऐसी…

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.