Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ममता कुलकर्णी ने कीं ये 3 गलतियां और छिन गया महामंडलेश्वर का पद, अखाड़े से भी निकाला
    Featured

    ममता कुलकर्णी ने कीं ये 3 गलतियां और छिन गया महामंडलेश्वर का पद, अखाड़े से भी निकाला

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6499770121738370494068e2e63deef4f7fce42ebf078c746e790f141d1eeaa3b215f6d4726d42031e5350
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    उज्जैन/स्वराज टुडे: किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्वर पद छीन लिया. और उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है. इसके साथ ही ममता को यह पद देने वाले लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से निष्कासित कर दिया है.

    आखिर ममता से कहां और क्या भूल हुई कि उन्हें अखाड़े से निकाल दिया गया. चलिए जानते हैं किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता और लक्ष्मी नारायण की किन गलतियों से नाराज होकर उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया.

    ऋषि अजय दास के मुताबिक, मैं बेमन से लक्ष्मी नारायण को उनके पद से हटा रहा हूं. जल्द ही नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान होगा. इन लोगों ने वो गलतियां की हैं जो सनातन धर्म और अखाड़े के विरुद्ध हैं.

    ये हैं वो तीन गलतियां

    ● ममता को वैजन्ती माला की जगह रुद्राक्ष की माला पहनाई गई
    ● ममता कुलकर्णी का मुंडन भी नहीं करवाया गया
    ● वैराग्य की दिशा के बजाय सीधा महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई

    ऋषि अजय दास ने कहा- मैंने 2015 में किन्नर अखाड़े की स्थापना की थी और सतत कार्य कर रहा हूं. इस अखाड़े का निर्माण करने का और गठन करने का उद्देश्य था कि धार्मिक कार्य किए जाएं, धार्मिक कर्मकांड किए जाएं, कथाएं की जाएं, यज्ञ किए जाएं. लेकिन इन्होंने (लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी) कुछ भी नहीं किया. तब भी हमने इन्हें बर्दाश्त किया. लेकिन जब इन्होंने एक देशद्रोही और देशद्रोह में लिप्त स्त्री को आते ही महामंडलेश्वर की पदवी दे दी. यह बहुत ही गलत कार्य किया.

    यह भी पढ़ें :  स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून 2026

    उन्होंने कहा, जब राष्ट्रहित की बात आएगी, देशहित की बात आएगी, समाजहित की बात आएगी तो मेरे जैसे व्यक्ति को खड़ा होना पड़ेगा और इसलिए यह सब घटनाक्रम देखते हुए और इनके भटकाव को देखते हुए मैं आज ममता कुलकर्णी और लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को उनके पदों से मुक्त करता हूं.

    जल्द होगा नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान

    किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कहा है कि अब नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान होगा. अजय दास ने कहा- लक्ष्मी नारायण ने पहले भी मेरी परमिशन के जूना अखाड़ा के साथ एक लिखित अनुबंध 2019 में प्रयागराज कुंभ में किया. जो कि अनैतिक ही नहीं एक प्रकार की चारसौबीसी है.

    बेमन से करना पड़ रहा है निष्कासित

    बोले- उन्होंने सनातन धर्म और देशहित को छोड़कर ममता कुलकर्णी जैसी देशद्रोह के मामले में लिप्त महिला जो कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी है, उसे बिना किसी धार्मिक व अखाड़े की परंपरा को मानते हुए वैराग्य की दिशा के बजाय सीधा महामंडलेश्वर की उपाधि देकर पट्टा अभिषेक कर दिया. जिस कारण मुझे बेमन से उन्हें इस पद से मुक्त करना पड़ रहा है.

    आगे कहा- ये लोग न तो जूना अखाड़े और न ही किन्नर अखाड़े के अनुरूप चल रहे हैं. उदाहरण के तौर पर किन्नर अखाड़े के गठन के साथ ही वैजन्ती माला गले में धारण करवाई गई थी, जो कि शृ्ंगार की प्रतीकात्मक है, परंतु इन्होंने उसे त्याग कर रुद्राक्ष की माला धारण कर ली. संन्यास कभी भी बिना मुंडन के नहीं होता. उन्होंने यहां भी गलती की है.

    यह भी पढ़ें :  बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ के बाद मुसलमानों की अनुकरणीय पहल; श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये सभी मस्जिद, मदरसे, मुस्लिम स्कूल और कॉलेज…बांटी गई खाद्य सामग्री; भावुक कर रहा Video

    यह भी पढ़ें: मतंगेश्वर महादेव मंदिर का रहस्यमयी शिवलिंग: जानिए इसे क्यों कहा जाता है जीवित शिवलिंग, विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य

    यह भी पढ़ें: 10 साल में पहली बार विदेश से न कोई चिंगारी, न कोई शरारत…बजट सत्र से पहले मोदी का विपक्ष पर हमला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज के पुरामुफ़्ती के पवन पुर गांव में एक नाबालिग लड़की से रेप…

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.