Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुलिस लाइन में महिला कॉन्स्टेबल के पति ने मां, बीवी और बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे से लटक कर दे दी जान
    Featured

    पुलिस लाइन में महिला कॉन्स्टेबल के पति ने मां, बीवी और बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे से लटक कर दे दी जान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n649198092173788847136973584aaa4381f87c21081190079ef38dab8491e904008391f086d14b440abca6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    भागलपुर/स्वराज टुडे: सुबह-सुबह दूधवाले ने भागलपुर के पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 38 का दरवाजा खटखटाया। हर दिन की तरह जब सुबह दूधवाला घर पहुंचा तो वहां सन्नाटा था। आमतौर पर घर में कुछ हलचल रहती थी लेकिन मंगलवार की सुबह सन्नाटा था।

    दूधवाले के आवाज लगाने के बाद भी जब घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दूधवाले ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन तब भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। दूधवाले ने जब दरवाजा धक्का देकर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    क्योंकि पूरे घर में खून बिखरा हुआ था और चार लाशें खून के तालाब में डूबी हुई थीं। जबकि मकान मालिक फंदे से लटका हुआ था। दूधवाला भागकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला पुलिस लाइन कॉलोनी का था, इसलिए पूरा पुलिस महकमा तुरंत क्वार्टर नंबर 38 के सामने जाकर खड़ा हो गया। हत्या और आत्महत्या की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन समेत दर्जनों अधिकारी और पूरा पुलिस अमला मौजूद था। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर यह सब कब, कैसे और क्यों हुआ?

    पुलिस क्वार्टर में शव मिलने से सनसनी फैल गई

    पुलिस लाइन का मकान नंबर 38 क्वार्टर पुलिस की कांस्टेबल नीतू कुमार का था, जहां वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। नीतू के पति पंकज और सास के अलावा परिवार में दो बच्चे भी थे। लेकिन अब उस घर में कोई जीवित नहीं था। नीतू कुमार और उसके दो बच्चों के अलावा उसकी सास की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि नीतू के पति पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही और उसके परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई।

    यह भी पढ़ें :  भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    संदेह, घरेलू विवाद और घटना

    मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसके अनुसार उसने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की बात लिखी है। पुलिस को संदेह है कि नीतू कुमारी के पति ने घरेलू विवाद के चलते यह हत्या की है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नीतू के पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है।

    धारदार हथियार से गला रेत दिया

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार नीतू कुमार एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थीं जबकि वह भागलपुर में पुलिस एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष भी थीं। मौके पर पहुंचे डीआईजी विवेकानंद ने घटना के बारे में बताया कि ‘कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी, उनके दो बच्चों और नीतू की सास के शव मिले हैं। चारों लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब इस संबंध में

    आसपास के पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। कई बार तो ऐसा होता था कि दोनों के बीच लड़ाई सड़क तक पहुंच जाती थी। यह भी पता चला है कि कल शाम भी पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। सुबह सबसे पहले दूधवाले ने इस घटना को देखा और फिर पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला।

    मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट

    पुलिस को मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि कांस्टेबल नीतू ने पहले छोटे बच्चे की गला रेतकर हत्या की और फिर नीतू ने पंकज की मां की हत्या कर दी। अपनी मां को मारा जाता देख पंकज ने उसी हथियार से नीतू का गला रेत दिया और फिर खुद भी फांसी लगा ली। लेकिन फांसी लगाने से पहले पंकज ने एक सुसाइड नोट लिखा। जानकारी के अनुसार बक्सर निवासी नीतू और उसके पति पंकज बक्सर जिले के एक मॉल में काम करते थे। पंकज आरा का निवासी है। नीतू ने पंकज से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2015 में नीतू पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुईं।

    यह भी पढ़ें :  दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें: परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोपी का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

    यह भी पढ़ें: दुकान से नही हटाया भगवा झंडा, तो गैर हिंदूओं ने दुकानदार की कर दी जमकर पिटाई, सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

    यह भी पढ़ें: सिर्फ ममता कुलकर्णी ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी बन चुकी हैं साध्वी, कर्मकांड करने के बाद अपनाया धर्म का रास्ता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,078 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: ट्रिपलआईटी प्रयागराज के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने मिलकर एक ऐसी कार तैयार…

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.