Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द

    May 19, 2026

    Korba: होटल गणेश इन में सीए प्रोफेशनल्स हेतु प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    May 19, 2026

    Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इस राज्य में शुरू हुआ भारत का पहला ऑनलाइन कोर्ट, 24 घंटे होगी सुनवाई
    Featured

    इस राज्य में शुरू हुआ भारत का पहला ऑनलाइन कोर्ट, 24 घंटे होगी सुनवाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    indias first online court starts in kollam
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत का पहला ऑनलाइन कोर्ट केरल के कोल्लम में शुरू हुआ है. देश के पहले ऑनलाइन कोर्ट ने काम करना भी शुरू कर दिया है. ये कोर्ट 24 घंटे चलेगा. इसमें इस महीने की 20 तारीख से मामलों पर सुनवाई होनी भी शुरू हो गयी है. इस कोर्ट में एक मजिस्ट्रेट और तीन कर्मचारी पदस्थ हैं.

    कोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें 24 घंटे सुनवाई होगी. कोर्ट में केस कहीं से भी ऑनलाइन दाखिल किए जा सकते हैं. कोर्ट की वेबसाइट पर निर्धारित प्रपत्र भरकर केस ऑनलाइन दाखिल करना होगा. कोर्ट के कामकाज को लेकर सोमवार को कोल्लम बार एसोसिएशन हॉल में वकीलों और क्लर्कों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

    कोर्ट बिल्डिंग में जनरल कोर्ट में होने वाली कोई भी एक्टिविटी नहीं होगी, न तो मामला दाखिल करने वाले को और न ही वकीलों को पर्सनली अदालत में पेश होने की जरूरत होगी. मुकदमे की बहस, सुनवाई और फैसले समेत पूरा प्रोसेस ऑनलाइन किया जाएगा. पुलिस स्टेशनों को ऑनलाइन ही पत्र भेजा जाएगा. आरोपी और केस करने वालों दोनों को अर्जी ऑनलाइन ही दाखिल करनी होगी.

    बाकी जिलों में भी शुरू करने का प्लान

    ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जमानत ली जा सकती है. कोर्ट में फीस का भुगतान ई-पेमेंट के जरिए करना होगा. यहां मामला दर्ज करने वालों और वकीलों के लिए अदालती कार्रवाई में सीधे भाग लेने के लिए एक प्रोसेस तैयार किया गया है. यह डिजिटल कोर्ट इस महीने की 20 तारीख से कोल्लम जिले की चार अदालतों में इसी तरह के मामलों की सुनवाई करेगा. इस डिजिटल कोर्ट की कार्यप्रणाली को देखकर और जिलों में भी ऐसी अदालतें शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    हाई कोर्ट ऑडिटोरियम में उद्घाटन

    ऑनलाइन कोर्ट का उद्घाटन इस साल 17 अगस्त को हाई कोर्ट ऑडिटोरियम में किया गया था. समारोह में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए न्यायमूर्ति बीआर गवई ने केरल की पहल की सराहना की थी. उन्होंने कहा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोविड महामारी के दौरान लॉकडाउन में 48 घंटे के अंदर ही ऑनलाइन सुनवाई शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा, “इसलिए इस तकनीक से लाखों भारतीय नागरिकों को मदद मिलेगी”

    तकनीक कई लोगों की मदद करेगी

    उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट में संपर्क नहीं कर पाने के कारण किसी को भी न्याय से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. हम सभी ने देखा है कि तकनीक का इस्तेमाल करके देश के किसी भी कोने से लोग सुप्रीम कोर्ट में पेश हो सकते हैं. मुझे यकीन है कि यह तकनीक कई लोगों की मदद भी करेगी. इससे हमें सभी के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के अपने सपने को हासिल करने में मदद मिलेगी.

    यह भी पढ़ें: फ्लोर मैक्स कंपनी के संचालक अखिलेश सिंह के पक्ष में हजारों महिलाएं पहुंची कलेक्टरेट और SP कार्यालय, करोड़ों के घोटाले के मामले में पुलिस हिरासत में है डायरेक्ट

    यह भी पढ़ें: दिल्ली ACP की बेटी हुई दहेज उत्पीड़न की शिकार, नायब तहसीलदार पति के विरुद्ध मामला दर्ज

    यह भी पढ़ें: आपकी नाभि का आकार खोल देगा आपके सारे राज, जानिये कैसे …

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द

    May 19, 2026

    Korba: होटल गणेश इन में सीए प्रोफेशनल्स हेतु प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    May 19, 2026

    Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    May 19, 2026

    Korba: कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर हिंसक झड़प, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, नौकरी से भी किये गए बर्खास्त

    May 19, 2026

    Korba: एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत GEM 7.0 का शुभारंभ किया, 122 बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम

    May 19, 2026

    दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    May 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,466 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026985 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026880 Views
    Don't Miss

    Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: प्रार्थिया कुंती सोना द्वारा थाना में सूचना दिया गया कि उसका 06 वर्ष…

    Korba: होटल गणेश इन में सीए प्रोफेशनल्स हेतु प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    May 19, 2026

    Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    May 19, 2026

    Korba: कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर हिंसक झड़प, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, नौकरी से भी किये गए बर्खास्त

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.