Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर
    Featured

    प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241113 090322 2577
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *आगामी दिनों में शहर में प्रीपेड बूथ निर्मित करने अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

    *ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर मानक दर निर्धारित करने हेतु किया निर्देशित*

    *धान खरीदी में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

    *नगर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम संस्थान का दिसम्बर माह से संचालन प्रारंभ कराने के दिए निर्देश*

    *कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा*

    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    IMG 20241113 WA0007

    बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।  शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने  इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु  समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित  करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको  को नुकसान ना हो। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।

    यह भी पढ़ें :  पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    IMG 20241113 WA0009

    उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु  सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 14 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी हेतु सभी सहकारी समितियों में आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समिति में धान बेचने आए किसानो को अनावश्यक किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। सभी केंद्रों में बारदाने का पर्याप्त भंडारण हो सभी नोडल अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।  जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने हेतु  सूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं बिचौलियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

    IMG 20241113 WA0010

    साथ ही संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए लघु वनोपज समिति की गठन हेतु आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सर्वे कराकर समिति का गठन कराने के लिए कहा। उन्होंने शहर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह से दोनों संस्थाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने जिले के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगाए गए उपकरणों की सुरक्षा पर भी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रीपा में लगे मशीनों की देख रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व स्व सहायता समूह की है। इस हेतु पंचायत स्तर पर ही मशीनों की रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अधिकारी इसका ध्यान रखें।
    कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के  सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश क्रेडा को दिए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल कटघोरा को क्षेत्र के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों  में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र लोगो का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों सचिवों संबंधित से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया नहर  रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन  निर्माण कार्य मे भी शीघ्रता लाने के लिए  प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व सीएमएचओ को दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की  समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणो का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
    स.क्र.//सुरजीत/

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026934 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    उत्तरप्रदेश फतेहपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के…

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.