Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»योगीराज में भाजपा नेता का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार
    Featured

    योगीराज में भाजपा नेता का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में लगातार जुटी हुई है. आरोपी किसी दल का हो कार्रवाई होती दिख रही है. अपराधियों से निपटने की योगी आदित्यनाथ की शैली देश भर में चर्चा का विषय भी बनी.

    अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाना हो या अपराधियों के एनकाउंटर की बढ़ती संख्या, योगी सरकार के अपराध के खिलाफ अपनाए जा रहे इस तरीके पर तरह तरह के सवाल भी उठे और इसे तमाम लोगों का समर्थन भी हासिल हुआ.

    इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के गोंडा के राजा टोला गांव में पांच दिन पहले सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मुख्य हत्यारोपी समेत दो लोगों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार की देर रात चरहुआ मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की. इसपर मुख्य आरोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. इसके बाद 25 हजार के इनामी को पुलिस टीम ने धर दबोचा.

    एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात परसपुर थाने की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी रोहित सिंह उर्फ बाबा की गिरफ्तारी के लिए भौरीगंज रोड के पास घेराबन्दी की गयी थी। इस दौरान आरोपी रोहित पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा. पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित सिंह उर्फ बाबा के बाएं पैर पर गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया. विनीत जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन और मृतक ओमप्रकाश वर्ष 2023 में सभासद का चुनाव लड़ थे। चुनाव के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. चुनावी रंजिश के चलते भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने अपने बेटों और रोहित सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.

    यह भी पढ़ें :  कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत....लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो...

    पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी रोहित सिंह को मुठभेड़ के पकड़ा था. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है. यहीं नहीं पुलिस ने दिन में घटना के मुख्य आरोपी भाजपा सभासद के घर की बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा ट्रैक्टर से गिरा दिया था.

    बता दें गोड़ा जिले के राजाटोला गांव में 19 जुलाई को पांच हमलावरों ने चुनावी में सोते समय सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी.सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की पत्नी नीलम सिंह की शिकायत पर थाने में चार नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित कई केस दर्ज किया था. घटना के पांच दिन के अंदर हीं पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है.

    इधर सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की हत्या के बाद उनके परिजनों और गांव के लोगों में गुस्सा है. सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की पत्नी और बेटियों ने मौत के बदले हत्या के आरोपियों को फांसी दिलाने और जांच सीबीआई से कराने की मांग सीएम योगी से की है. बहरहाल सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की हत्या पर राजनीति तेज हो गयी है. वहीं सीएम योगी की पुलिस बिना भेदभाव अपना काम कर रही है.

    बहरहाल इस घटना से उन लोगों के मुंह पर ताले लग गए हैं जो कहा करते थे कि योगी सरकार पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करती है। अपराध में लिप्त धर्म विशेष के लोगों पर ही पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है और दूसरे अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाती है.

    यह भी पढ़ें: 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से छीना था सोने का मंगलसूत्र

    यह भी पढ़ें :  पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, गृह मंत्रालय ने दिया बड़ा तोहफा

    यह भी पढ़ें: शादी को हो गए थे 57 साल इसलिए पत्नी के कर दिए 57 टुकड़े, जानिए आखिर 76 साल का बुजुर्ग क्यों बन गया पत्नी के खून का प्यासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान का गीत “पापा आप ग्रेट हो” बॉलीवुड लीजेंड फिल्म…

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.