Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बलौदा बाजार के कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग, जानिए आखिर क्यों भड़क उठा सतनामी समाज
    Featured

    बलौदा बाजार के कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग, जानिए आखिर क्यों भड़क उठा सतनामी समाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलौदा बाजार/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सोमवार सुबह से शुरू हुआ सतनामी समाज का प्रदर्शन शाम होते-होते उग्र रूप धारण कर लिया. हजारों की फोर्स, बैरिकेडिंग होने के बावजूद भी सतनामी समाज ने कलेक्टर ऑफिस में घुसकर जमकर तांडव मचाया.

    कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारियों तक की गाड़ियां फूंक दी, बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कलेक्टर ऑफिस धू-धूकर जलता हुआ दिख रहा है. वहीं पुलिस के साथ हिंसक झड़प भी हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर सतनामी समाज का शांतिपूर्वक चल रहा प्रदर्शन इतना उग्र कैसे हो गया?

    बात बीते मई महीने की 15-16 तारीख की रात की है. सतनामी समाज के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि बलौदा बाजार के गिरौदपुरी में है. यहां असामाजिक तत्वों ने सतनामी समाज के आस्था के केंद्र ‘अमर गुफा’ में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में रात को जमकर तांडव मचाया था. साथ ही पवित्र जैतखाम पर धारदार हथियार से हमला किया था. दूसरे दिन सतनामी समाज के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे

    हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग खुश नहीं थे. वह इसकी CBI से जांच कराने की मांग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे. साथ ही कहा था कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम, माताओं से मिलकर किया उनका सम्मान, जाना हाल-चाल और मनाया मातृत्व दिवस

    उन्होंने अपने ‘X’ हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “पवित्र अमर गुफा में 15-16 मई की दरम्यानी रात को पूज्य जैतखाम को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी. CM विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच करवाई जाएगी.”

    18 मई को कलेक्टर-SP को सौंपा था ज्ञापन

    गृहमंत्री के आश्वासन के बावजूद सतनामी समाज मामले में अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. बीते 18 मई को सतनामी समाज के लोगों ने SP और कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था. कलेक्टर से मुलाकात के दौरान समाज के लोगों ने कहा था कि आस्था के केंद्र को क्षतिग्रस्त करने से सतनामी समाज आहत है. असामाजिक तत्वों की ओर से समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है. मामले में जल्द CBI जांच होनी चाहिए.

    CBI जांच की मांग पर अड़े थे सतनामी समाज के लोग

    CBI जांच की आस में बैठे सतनामी समाज के लोगों ने जब देखा कि प्रशासन की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला, न ही जांच की सिफारिश की गई तो उन्होंने सोमवार यानि 10 जून को कलेक्टर ऑफिस के घेराव की घोषणा कर दी. समाज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना हो गया. आनन-फानन में हजारों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. कलेक्टर ऑफिस के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी गई, ताकि सतनामी समाज के लोग अंदर न घुसने पाएं, लेकिन पुलिस-प्रशासन की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं.

    कलेक्टर ऑफिस को किया आग के हवाले

    हाथ में सेफद झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा शाम के समय फूट पड़ा. पहले तो उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई. फिर वे बैरिकेड़िंग तोड़ते हुए कलेक्टर ऑफिस में घुस गए. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई. समाज के युवाओं ने कलेक्टर, SP सहित अन्य अधिकारियों की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. गाड़ियां धू-धूकर जलने लगीं. उसके बाद सभी कलेक्टर ऑफिस में घुस गए और आगजनी करने लगे. इस दौरान वहां पर कर्मचारी भी थे. वो किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागे. फिलहाल स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कलेक्टर ऑफिस में लगी आग को बुझा रही हैं.

    यह भी पढ़ें :  भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    SP सदानंद ने दी घटना की जानकारी

    वहीं आगजनी की घटना पर SP सदानंद ने कहा कि सतनामी समाज के द्वारा एक आंदोलन का आह्वान किया गया था और शांतिपूर्वक प्रदर्शन की बात कही गई थी, लेकिन उनके सभी लोगों ने उग्र होकर पुलिस के ऊपर भी पथराव किया और बैरिकेट्स को तोड़कर कलेक्टर परिसर के अंदर जाकर इन्होंने पथराव किया. साथ ही गाड़ियों में आग लगा दी. इन लोगों को लग रहा था कि इनके समाज के ऊपर अत्याचार हो रहा है. इसीलिए ये सभी लोग एकत्रित हुए. इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री के द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे, फिर भी इन लोगों ने ऐसी हरकत की है.

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने नहीं उठाया फोन…तो गुस्साए प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली

    यह भी पढ़ें: साँपों को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, अगर लगा लिए घर में तो घुस सकता है जहरीला नाग

    यह भी पढ़ें: हनीट्रैप में फंस गया व्यापारी, महिला ने मिलने के लिए कमरे में बुलाया, फिर न्यूड वीडियो बनाकर लूट लिए नगदी और गहने

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026

    बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    May 12, 2026

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बदलते दौर में मीडिया की जिम्मेदारी, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और समाज में…

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.