Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा पति, सासु माँ की बात सुनकर पति के पैरों तले खिसक गई जमीन, जानें क्या है मामला
    Featured

    पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा पति, सासु माँ की बात सुनकर पति के पैरों तले खिसक गई जमीन, जानें क्या है मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 28, 2024Updated:March 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    आगरा/स्वराज टुडे: मां और बेटी के पवित्र रिश्ते के बारे में आपने जरूर देखा और सुना होगा. अगर हम आपको कहे कि एक मां अपनी ही बेटी के बदले में पांच लाख की डिमांड कर रही है, और फिर उसको भेजने की बात कर रही है, तो जरूर आपको अटपटा लगेगा, लेकिन यह सच है.

    पुलिस ने भेजा परिवार परामर्श केंद्र

    आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में एक ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला पहुंचा है. बेटी मायके में आकर क्या रुकी तो सास ने दामाद से पांच लाख की डिमांड कर दी. अगर पांच लाख नहीं दिए तो बेटी ससुराल नहीं जाएगी. दामाद ने पुलिस से शिकायत कर दी, और फिर पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया.

    पहली बार सास ने दामाद से वसूले 50 हजार

    दरअसल, फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती की शादी आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी. युवक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. दोनों के एक छह महीने की बेटी भी है. शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन फिर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होने लगा. पत्नी मायके में जाकर रुकी तो पति लेने गया, इसके बदले में पहली बार सास ने दामाद से पचास हजार रुपये मांगे और कहा कि बेटी मायके में रुकी है, उसकी दवाई और खानपान में पैसा खर्च हुआ है. दामाद ने बंदोबस्त करके सास को पैसे दिए, और फिर अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया.

    पत्नी दोबारा मायके आई तो सास ने कर दी 5 लाख की डिमांड

    सब ठीक चल रहा था, तभी उसकी पत्नी पड़ोसी युवक से बात करने लगी. यह बात पति को नागवार गुजरी. बस इसी बात पर फिर से संग्राम छिड़ गया. फिर से पत्नी अपने मायके में रहने लगी. जब थोड़े दिनों के बाद पति दोबारा अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया, तो इस बार सास के द्वारा पांच लाख रुपये की डिमांड की गई, जिसके बाद पति ने थाना पुलिस से शिकायत की. मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर किया गया. काउंसलर्स ने दोनों पक्षों को बुलाया तो दोनों ने ही एकदूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया.

    यह भी पढ़ें :  बिना परीक्षा ईडी में अफसर बनने का मौका: 177 पदों पर डेपुटेशन से होगी भर्ती

    पति ने पत्नी पर लगाया पड़ोसी से अवैध संबंध का आरोप

    पति का कहना है कि पत्नी के पड़ोस के रहने वाले युवक से अवैध संबंध हैं. वह उसी के साथ अपने मायके में जाती है. कई बार पत्नी से मना किया है, लेकिन नहीं मानती. अपने मायके में जाकर रुक जाती है और जब मैं लेने गया तो सास के द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की गई. पहले पचास हजार रुपये की डिमांड की थी, वह पैसे उधार लेकर दे दिया, और अब पांच लाख मांग रहे हैं.

    ‘पैसे दो और बेटी को ससुराल ले जाओ’

    दामाद ने आरोप लगाया कि सास का कहना है कि पैसे दो और बेटी को ससुराल ले जाओ. वही पत्नी का कहना है कि पति आए दिन मारपीट करता है. कई बार समझाया लेकिन समझता ही नहीं. अपने मायके में रुकी हूं. मेरे साथ में मेरी छोटी बच्ची भी है. पालन-पोषण में खर्चा होता है. मेरी मां ने जो पैसे मांगे, वह मेरे रुकने पर हुए खर्च के हैं, जिसमें दवाई, खाना, बच्चे का खर्चा शामिल है. फिलहाल अब काउंसलर्स दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे है. अब अगली तारीख दी गई है.

    यह भी पढ़ें: SDM ज्योति मौर्य से भी बड़ी है इस सहायक प्राध्यापिका की बेवफाई की दास्तां, जीवन खत्म हो जाने के बाद भी आरक्षक पति को नहीं मिला न्याय, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर देहव्यापार में धकेलने का आरोप, MBA डिग्री होल्डर है रैकेट का सरगना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,939 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    रूमगा, सिलपहरी और कोलबीरा से कथित अवैध उत्खनन के बाद मौहरीटोला में डंपिंग का आरोप,…

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.