Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इस दिन से शुरू होगी ‘महतारी वंदन योजना’…सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
    Featured

    इस दिन से शुरू होगी ‘महतारी वंदन योजना’…सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 3, 2024Updated:February 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पात्र महिला को प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा 1000 रूपए का भुगतान

    * ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ 5 फरवरी से प्रारंभ, आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी

    रायपुर/स्वराज टुडे: राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी विवाहित महिला पात्र होंगी। 01 जनवरी 2024 को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

    ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से प्रारंभ

    सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से प्रारंभ होगी। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

    आवेदन करने का माध्यम एवं प्रक्रिया 

    महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के लागइन आईडी से, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी के लॉगइन आईडी से अथवा आवेदक स्वयं पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। आवेदन पत्र ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्र/परियोजना कार्यालय में होगी एवं आवेदन पत्र कैंप प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    आवेदन के लिए ये लगेंगे दस्तावेज 

    महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला आवेदकों को स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, पेन कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र, परित्यकता होने की स्थिति में समाज, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, पेन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र इत्यादि (कोई एक), बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं स्व-घोषणा पत्र/शपथ पत्र जमा करना होगा।

    योजना अंतर्गत अपात्रता की श्रेणी में होगी ये महिलाएं 

    महतारी वंदन योजनांतर्गत जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक तथा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वह भी योजनांतर्गत अपात्र होंगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026

    Khargone: नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले, फरमान पर लगा POCSO एक्ट, एफआईआर दर्ज

    April 11, 2026

    Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

    April 10, 2026

    Bilaspur: पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026733 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026661 Views
    Don't Miss

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आपके आसपास लगे CCTV कैमरे सिर्फ सुरक्षा के लिए हों, तो…

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026

    Khargone: नाबालिग निकली मोनालिसा भोसले, फरमान पर लगा POCSO एक्ट, एफआईआर दर्ज

    April 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.