Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रामनामी समाज के लोग किए गए सम्मानित, अनेक सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान
    Featured

    रामनामी समाज के लोग किए गए सम्मानित, अनेक सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे : प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर का सनातन धर्म के लोगों को इंतजार बना हुआ है। इस बीच उनसे जुड़ी यादें और उनसे प्रीति रखने वाले लोगों के प्रति हर किसी के मन में आदर भाव छलक रहा है। कोरबा में इसी श्रृंखला में एक कार्यक्रम गीतांजलि भवन में आयोजित किया गया जहां पर रामनामी समाज का सम्मान किया गया। विद्या भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर इस समारोह में मुख्य वक्ता रहे।

    IMG 20240113 WA0016

    छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रामनमी समाज की उपस्थिति बनी हुई है जो कोरबा में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए। रामनमी समाज सम्मान समारोह समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित के साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर करुण सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम व अयोध्या के निमित्त गीत का गायन किया।

    IMG 20240113 WA0015

    कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार खरे ने कार्यक्रम का संचालन किया व विषय के बारे में जानकारी दी और आज के परिपेक्ष में इसके महत्व को दर्शाया। इस अवसर पर रामनमी समाज के बंधुओं द्वारा भजन के माध्यम से अपनी भूमिका की प्रस्तुति भी दी।
    कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिला के विभिन्न सामाजिक संगठन व समाज प्रमुखों की ओर से रामनमी समाज के आमंत्रित प्रतिनिधियों का अक्षत तिलक व वस्त्र श्रीफल से विशेष सम्मान किया गया। जैन समाज, शिख समाज, महाराष्ट्र मंडल, शिंधी समाज, उत्तराखंड समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा विभिन्न संगठन और संस्थाओं के लिए कार्य करने वाले विशिष्ट जन इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने रामनमी समाज को करीब से देखा और उनके बारे में जाना। उल्लेखनीय है की रामनमी समाज प्रभु श्रीराम की भक्ति अपने तरीके से करता है। अपने पूरे शरीर पर राम के नाम का गोदना गोदवाकर भजन कीर्तन करना उनकी जीवन पद्धति का एक प्रमुख हिस्सा है जो इन्हें सबसे अलग पहचान देता है।

    यह भी पढ़ें :  40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    रामनामी संप्रदाय के रोम-रोम में बसते हैं राम : पूंजराम

    IMG 20240113 WA0017

    रामनामी समाज के सह सचिव पूंजराम रामनामी ने बताया की रामनामी समाज के लोगों के अनुसार शरीर में राम-राम शब्द अंकित कराने का कारण इस शाश्वत सत्य को मानना है कि जन्म से लेकर और मृत्यु के बाद भी पूरे देह को ईश्वर को समर्पित कर देना है। जब हमारी मृत्यु हो जाती है तो राम नाम सत्य है पंक्ति के साथ अंतिम संस्कार की ओर आगे बढ़ते हैं और राम नाम सत्य के उद्घोष के साथ ही पूरा शरीर राख में परिवर्तित हो जाता है। रामनामी समाज के लोग इस हाड़-मांस रूपी देह को प्रभु श्री राम की देन मानते है। रोम-रोम में राम की उपस्थिति मानते हैं।

    मानव तन ईश्वर का सबसे सुंदर रूप माना जाता है। रामनामी संप्रदाय के लोगों ने इस सुंदर रूप में राम को बसाकर उसकी सुंदरता में चार चाँद लगा दिये हैं। उनकी भक्ति की श्रेष्ठ परंपरा के आगे हम सब नतमस्तक हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,853 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,488 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,341 Views
    Don't Miss

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में भगवान शिव के ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनके चमत्कार और रहस्य आज…

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.