कोटा एसडीएम ने बेलगहना और चपोरा का किया निरीक्षण, धान की नमी व गेट पास की प्रक्रिया को जाँचा

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोटा/स्वराज टुडे: करगी रोड कोटा-एस डी एम पीयूष तिवारी धान मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने अनाज मंडी में धान की आवक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम पीयूष तिवारी, बेलगहना और चपोरा अनाज मंडी में धान की खरीद कार्यों का निरीक्षण किया।

IMG 20240112 WA0021

इस दौरान एसडीएम ने धान के कट्टों को कंडे पर तुलाकर भार चेक किया, मंडियों में धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चेक किया,और बाकायदा मशीन के माध्यम से भी नमी को जांचा गया। इस दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी ने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

IMG 20240112 WA0022

उन्होंने मंडियों में धान खरीद कार्य की पूरी प्रक्रिया को देखा और चेक किया और इस बारे व्यापारियों तथा किसानों से फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में सभी मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जाए, सीजन के दौरान व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को तवज्जो दिया जाए और इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इतना ही नहीं फसल की राशि का भुगतान भी नियमानुसार किया जाए।

यह भी पढ़ें :  अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 48 कट्टी धान जब्त, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए किसान

*विकास तिवारी की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -