शासकीय इ.वि. महाविद्यालय में 2 एवं 3 जुलाई को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय इ.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा छ.ग. में साइकोलाजिकल फोरम छत्तीसगढ़ एवं मनोविज्ञान विभाग शासकीय इ.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 02 एवं 03 जुलाई को किया जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य का उन्नयन वर्तमान समय की आवश्यकता है। पिछले दो वर्षों से वैश्विक महामारी का सामना करती मानव जाति को अपने अस्तित्व के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा, आज भी मानव समाज इस विभीषका से उबर नहीं पाया है। एक स्वस्थ्य मानव समाज की स्थापना हेतु आवश्यक है कि हम इस विषय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करके मानसिक स्वास्थ्य के उन्नयन हेतु प्रयास करें। इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य की स्थापना हेतु बहुमूल्य विचारों का संग्रहण एवं युवा शोधकर्त्ताओं को इस दिशा में बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय सेमिनार से संबंधित जानकारी हेतु डॉ. रोली तिवारी 9893609999,  डॉ. जय सिंह 9407746100,    डॉ. अवंतिका कौशिल 9826955288, डॉ. संजय यादव 8319455267 पर संपर्क कर सकते हैं।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
509FansLike
50FollowersFollow
975SubscribersSubscribe

सिटाडेल: हनी बनी का दमदार और एक्शन से भरपूर ट्रेलर लॉन्च,...

मुंबई/स्वराज टुडे : भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़, सिटाडेल: हनी बनी का दमदार और एक्शन से...

Related News

- Advertisement -