Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»9 माह में लायंस क्लब के कोरबा रीजन ने किए 297 सेवा कार्य, लगभग डेढ़ लाख लोग हुए प्रत्यक्ष लाभन्वित
    Featured

    9 माह में लायंस क्लब के कोरबा रीजन ने किए 297 सेवा कार्य, लगभग डेढ़ लाख लोग हुए प्रत्यक्ष लाभन्वित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लायंस रीजन कांफ्रेंस “लक्ष्य” में लायंस क्लब के रीजन चैयरमेन रीजन-डेजी लायन पवन शर्मा ने दी जानकारी

    कोरबा/स्वराज टुडे:  लायंस क्लब का उदेश्य मानव सेवा करना है जिसके लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी व प्रत्येक सदस्य तत्पर रहते हैं। लायंस क्लब के रीजन का कार्यकाल 1 जुलाई से लेकर 30 जून तक का रहता है, जिसमें से 9 माह पूरे हो चुके हैं, इस दौरान कोरबा रीजन ने 297 सेवा कार्य किए है जिससे करीब डेढ़ लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभन्वित हुए हैं। अप्रत्यक्ष रूप से लाभन्वित होने वालों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा होगी। रीजन ने अब तक अपने वार्षिक लक्ष्य को पूरा कर लिया है, आगे 3 माह बाकी है इस दौरान सेवा कार्य में 25 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रयास है। उक्त कथन रविवार को टीपीनगर के होटल ब्लू डायमंड में आयोजित लायंस रीजन कांफ्रेंस “लक्ष्य” (प्रेस वार्ता) के दौरान लायंस क्लब के रीजन चैयरमेन रीजन-डेजी लायन पवन शर्मा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि लायंस क्लब का लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर तय होता है। लायंस क्लब का डब्ल्यूएचओ के साथ सर्वे में तय होता है कि अगामी 10 वर्षो के दौरान किस क्षेत्र में मानव सेवा किया जाए। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर तय सेवा कार्यो के साथ ही लायंस क्लब द्वारा स्थानीय क्षेत्र में वहां के आवश्यकता के अनुसार भी कार्य किया जाता है। मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य चल रहे हैं। जिसमें अंधत्व निवारण, डायबिटीज व बच्चों में होने वाले चाइल्ड हुड कैंसर के लिए लायंस क्लब द्वारा सेवा कार्य करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कांफ्रेंस के दौरान लायन पवन शर्मा के साथ क्लब के द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, रीजन एडवाइजर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.डी. माखीजा एवं कार्यक्रम आयोजक क्लब बालको के अध्यक्ष लायन कैलाश गुप्ता उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    लायंस स्कूल के माध्यम से गरीब वर्ग के बच्चों को नि: शुल्क पढ़ाई

    लायन पवन शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब के माध्यम से कोरबा रीजन में लायंस क्लब स्कूल के जरिए रियायती फीस पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। जहां गरीब वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई के साथ ही उन्हें ड्रेस व पुस्तक-कापी समेत अन्य जरूरी सामग्री भी संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण व सहयोग किया जा रहा है।

    एमपी-छत्तीसगढ़ में 3243 सेवा कार्य 16 लाख से अधिक लाभन्वित

    लायंस रीजन कांफ्रेंस “लक्ष्य” के दौरान बताया गया कि लायन 32-33 सी डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत पूरा छत्तीसगढ़ व आधा एमपी आता है। जिसके तहत लायन मित्रों ने 9 माह के समय के भीतर सेवा कार्य के 3243 गतिविधियां पूर्ण करते हुए 16 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभन्वित किया गया है।

    लायंस क्लब से जुड़कर सेवा कार्य करने की अपील: लायन पवन शर्मा

    लायन पवन शर्मा ने लायंस रीजन कांफ्रेंस “लक्ष्य” के माध्यम से कोरबा जिले में समाज के सभी व्यक्ति से लायंस क्लब से जुड़कर सेवा कार्य करते हुए समाज के लिए अपना दायित्व निभाने की अपील की। उनके मुताबिक एक बार सेवा कार्य से जुड़ने के बाद स्वयं ही देखेंगे कि इससे खुद को कितना सुकुन मिलता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    July 30, 2026

    6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान

    July 30, 2026

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री कृ.प.शा.स्ना.महा.देवास में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं…

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.