8 हाथियों ने कुदमुरा रेंज में रौंदी धान की फसल, उत्पात मचाते हुए तोड़ा सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 8 हाथियों के दल ने ग्राम कुदमुरा में तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप को भी तोड़ दिया। दो हाथी ग्राम गीतकुंआरी में अभी भी घूम रहे हैं। करतला रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चिकनीपाली के जंगल में पहुंच गए हैं। कोरबा वनमंडल में अभी 11 हाथी भ्रमण कर रहे हैं। बाकी हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल लौट चुके हैं। ग्राम कुदमुरा में 8 हाथियों ने किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

करतला रेंज में दंतैल हाथी अभी शांत है। दो दिनों में ग्राम फतेगंज और रीवाबहार में नुकसान पहुंच चुका है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 13 हाथी घूम रहे हैं। पसान और केंदई में भी हाथी अब गांव के किनारे पहुंचने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा पुलिसवाला… मगर आरापी लड़कियों को नही आया तरस, इसके बाद जो हुआ…

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: मछली समेत इन 4 चीजों के साथ भूल से भी ना खाएं नींबू, पेट में बनने लगेगा जहर

यह भी पढ़ें: आरक्षण विरोधी आंदोलन की आड़ में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, बांग्लादेश छोड़ने की खुलेआम दी जा रही चेतावनी, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें :  थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त कार्यवाही, तीन कबाड़ के ठिकानों पर दबिश, 07 आरोपियों के साथ बड़ी मात्रा में कबाड़ जप्त

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -